फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   JCP Dr. K. Egilarson reached Doshipura

Varanasi News: दोषीपुरा पहुंचे जेसीपी डॉ. के एजिलरसन

Fri, 04 Aug 2023 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
JCP Dr. K. Egilarson reached Doshipura
वाराणसी। दोषीपुरा इलाके का बृहस्पतिवार की दोपहर संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. के एजिलरसन ने निरीक्षण किया। उन्होंने दोषीपुरा मैदान, मस्जिद और इमाम चौक काे देखने के साथ ही स्थानीय लोगों से बातचीत कर मुहर्रम के दिन हुए उपद्रव के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान शांति और कानून व्यवस्था के मद्देनजर तैनात पुलिस बल का उन्होंने उत्साहवर्धन किया। साथ ही, पूछा कि किसी प्रकार की कोई दिक्कत तो नहीं है। इसके अलावा उन्होंने जैतपुरा थानाध्यक्ष को उपद्रव के आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी सही आदमी को परेशान न किया जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई में ढिलाई न बरती जाए। उधर, जैतपुरा थानाध्यक्ष मथुरा राय ने बताया कि अब तक उपद्रव के मामले में 16 आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article