फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jaya Tandon explained the glory of bread through her poem

Varanasi News: जया टंडन ने अपनी कविता से बताई रोटी की महिमा

Wed, 11 Mar 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Jaya Tandon explained the glory of bread through her poem
सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की ओर से काव्यार्चन की 52वीं कड़ी में अस्सी घाट पर कवि सम्मेलन हुआ। वाराणसी के अलावा हरियाणा के रचनाकारों ने गीतों, गजलों और कविताओं से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। काशी की वरिष्ठ रचनाकार बीना त्रिपाठी की अध्यक्षता में कवि सम्मेलन की शुरुआत जया टंडन ने अपने काव्यपाठ से की। उन्होंने रोटी की महिमा पर काव्य पाठ किया। हरियाणा के रचनाकार नेम सिंह ने महिला और पुरुष दोनों पर केंद्रित अपनी रचना में उनकी विशेषताओं का वर्णन किया। संचालन प्रो. वत्सला श्रीवास्तव ने किया। रचनाकारों को ऋतु दीक्षित, डाॅ. अलका दूबे, राजलक्ष्मी मिश्रा और डाॅ. प्रेमनारायण सिंह ने प्रमाणपत्र दिया। स्वागत सूर्यकांत त्रिपाठी और मधुबाला सिंह, संयोजन डाॅ.अरविंद मिश्र और धन्यवाद ज्ञापन रुद्रनाथ त्रिपाठी ने किया। वहीं, अस्सी घाट पर ही घाट संध्या में गाजियाबाद से आए डॉ. तपन राॅय, सुमेधा बरार, अनन्या भट्टाचार्य और तोरुनिमा राॅय ने कथक की मोहक प्रस्तुति दी। संचालन डाॅ. प्रेमनारायण सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed