गैर हिंदुओं के लिए प्रतिबंधित बाबा विश्वनाथ के दर्शन पर जावेद हबीब ने दी सफाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैर हिंदुओं के लिए प्रतिबंधित काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने पर उठे विवाद को शांत करने के लिए मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब ने सफाई दी है। जावेद ने ट्वीट कर कहा कि हरेक धार्मिक स्थान में कुछ प्रबल ऊर्जा होती है।
उन्होंने कहा कि यह हमें अद्भुत आंतरिक शांति प्रदान करती है। जब हम ईश्वर के समक्ष नतमस्तक हो जाते हैं तो अपने पद, प्रतिष्ठा और अहंकार को भूल जाते हैं। पूजा स्थान हमारे लिए आत्मा को संतुष्ट का स्थान बन गए हैं। यह शुद्ध है।
Every religious place has some strong energy...which gives us great peace inside.
— Jawed Habib (@JH_JawedHabib) April 5, 2017
We forget our egos, powers & status the minute we bow in there to pray.
— Jawed Habib (@JH_JawedHabib) April 5, 2017
Place of worship become the place of soul satisfaction for us..it's pure!
— Jawed Habib (@JH_JawedHabib) April 5, 2017
हेयर स्टाइलिस्ट जावेद के विश्वनाथ मंदिर जाने पर बखेड़ा
इससे पहले जावेद हबीब के मंगलवार को काशी विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाने को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया। उनके दर्शन-पूजन को लेकर जद्दोजहद तब शुरू हुई जब वे वहां से जा चुके थे। ज्ञानवापी पुलिस ने उनके साथ मंदिर में गए परिचितों को बुलवाकर पूछताछ की।
हबीब के दर्शन के बाबत लिखित सफाई लेने के बाद पुलिस ने उनको जाने दिया। हेयर स्टाइलिस्ट जावेद लक्सा में एक सलोन के उद्घाटन के लिए आए थे। गौरतलब है कि मंदिर के नियमों के अनुसार परिसर में किसी भी गैर हिंदू धर्मावलंबी के प्रवेश की मनाही है।
दोपहर बाद करीब तीन बजे जावेद हबीब बाबा विश्वनाथ दरबार पहुंचे। रुटीन चेकिंग के बाद छत्ताद्वार से उन्होंने मंदिर में प्रवेश किया। बाबा के दर्शन के बाद अन्नपूर्णा माता के दरबार में मत्था टेक कर हबीब बाहर निकले। हबीब के मंदिर से जाने के कुछ देर बाद ही सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हुए।
दर्शन के इस प्रकरण की सूचना तत्काल एएसपी (ज्ञानवापी सुरक्षा) शशिकांत तिवारी को दी गई। हबीब को साथ लेकर आए दशाश्वमेध के रहने वाले मनोज दुबे को पुलिस ने बुलवाकर पूछताछ की।
इसके बाद हबीब के बारे में लिखित प्रार्थनापत्र लेकर उन्हें छोड़ दिया गया। उल्लेखनीय है कि जाने-माने हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब का एक और सलोन वाराणसी में मंगलवार को शुरू हुआ।