{"_id":"59a832d64f1c1b49738b4935","slug":"jaunpur-womens-run-away-with-jewellery-form-jewellers-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में ज्वैलर्स के यहां से लाखों का जेवर लेकर फिल्मी अंदाज में महिलाएं हुईं फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में ज्वैलर्स के यहां से लाखों का जेवर लेकर फिल्मी अंदाज में महिलाएं हुईं फरार
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 31 Aug 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
ठग महिलाओं के पकड़े जाने पर थाने पहुंचे जौनपुर एसपी
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जिले के हैदरपुर बाजार में गुरुवार को चार महिलाएं दूकान से दो लाख के जेवर लेकर कार से भाग गईं। सूचना पर पुलिस ने पीछा कर मछलीशहर के पास तीन महिलाओं को पकड़ लिया, जबकि चौथी महिला और कार चालक भाग गए।
हैदरपुर बाजार में स्थित न्यू बालाजी ज्वैलर्स पर गुरुवार की दोपहर चार महिलाएं पहुंचीं। महिलाएं विभिन्न जेवर दूकानदार से मांगती रहीं। दूकानदार दिखाता रहा। काफी देर तक चारों ने दूकानदार को उलझाए रखा। महिलाओं ने और गहने दिखाने के लिए कहा।
दूकानदार जब गहने लाने दूकान के अंदर गया, तभी महिलाएं तीन नथिया, आठ पायल समेत करीब दो लाख के जेवर लेकर सड़क पर खड़ी कार में सवार हो गईं। दूकानदार ने शोर मचाया। आसपास के लोगों ने कार पर ईंट-पत्थर भी चलाए लेकिन महिलाएं भाग गईं।
विज्ञापन
बाजार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और खुद भी कार का पीछा किया। उधर, बक्शा पुलिस ने सूचना वायरलेस पर प्रसारित कर दी और कार का पीछा शुरू कर दिया। पुलिस ने मछलीशहर के पास सुजानगंज चौराहे पर कार को रोक लिया।
कार चालक और एक महिला भाग गई जबकि तीन महिलाओं को पुलिस ने पकड़ लिया। मौके पर एसपी शैलेश पांडेय भी पहुंच गए।
गौरतलब है कि चार महीने पहले मीरगंज में भी रविशंकर सोनी की ज्वैलरी की दूकान से कार से पहुंची महिलाएं आभूषण लेकर फरार हो गईं थी। उधर, आभूषण कारोबारी राजन सेठ ने तहरीर बक्शा पुलिस को दे दी है।