{"_id":"5ad47f6d4f1c1bb56a8b45cc","slug":"jaunpur-women-burn-self-with-two-years-son-old","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुरः भूसा रखे कमरे से मिला मां-बेटे का जला हुआ शव, मचा हड़कंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुरः भूसा रखे कमरे से मिला मां-बेटे का जला हुआ शव, मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जौनपुर
Updated Mon, 16 Apr 2018 06:29 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के जौनपुर जिले के एक गांव में विवाहिता और उसके तीन वर्ष के बेटे की अबूझ हालत में झुलस कर मौत हो गई। सोमवार को सुबह भूसा रखे कमरे से दोनों जला हुआ शव पाया गया। घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने विवाहिता सास, ससुर, पति और तीनों ननदों के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
महमूदपुर गांव के कुछ लोग भोर में करीब चार बजे मार्निंग वाक पर निकले थे। वे रामअकबाल के घर के पास से गुजर रहे थे तभी घर के अंदर से तेज धुआं उठता दिखा। लोगों को घर में आग लगने की आशंका हुई तो घर के बाहर सो रही रामअकबाल की पत्नी को जगाया।
विज्ञापन
महिला के साथ गांव के लोग घर में पहुंचे तो भूंसे वाले कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर देखा तो रामअकबाल की बहू ज्योति यादव (25) पत्नी सूर्यप्रकाश यादव और उसके बेटे आर्यन (3) की झुलसकर मौत हो गई थी।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस और मायके वालों को दी। सूचना पर मृतका के मडिय़ाहूं कोतवाली क्षेत्र के बरमदेवा निवासी बिरजू यादव और उनके परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। मायके वालों के पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया।

शादी के बाद कभी नहीं जाने दिया मायका
तहसीलदार मदनमोहन वर्मा की मौजूदगी में पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ज्योति के पिता बिरजू यादव ने बेटी को जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
उन्होंने कहा है कि ज्योति की शादी वर्ष 2012 में सूर्य प्रकाश के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करते थे। वर्ष 2016 में परिवार परामर्श केंद्र जौनपुर समझौता होने पर पति सूर्यप्रकाश व ससुर रामअकबाल ने बेटी की विदाई कराकर ले आए थे।
तब से आजतक उसे मायके नहीं आने दिया गया। आये दिन उसकी सास और तीन ननदें उसे प्रताड़ित करती थी। इन्हीं लोगों ने जलाकर उसकी हत्या कर दी। उसका पति एक साल से मुंबई में है।
बिरजू का कहना है कि सास सीता देवी बेटी चरित्र दोष का आरोप लगाती थी जबकि ज्योंति की शिकायत थी कि उसकी सास अनैतिक काम के लिए उसपर दबाव बना रही थी।

इस संबंध में सीओ मडिय़ाहूं रामभवन यादव का कहना है कि मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सास, ससुर, पति और तीनों ननद के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धारा में केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।