{"_id":"5ee8dfab2f49452e2a58049c","slug":"jaunpur-three-more-corona-positive-including-mother-son-from-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर : मुंबई से आए मां-बेटे समेत तीन और कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर : मुंबई से आए मां-बेटे समेत तीन और कोरोना पॉजिटिव
Tue, 16 Jun 2020 08:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 16 Jun 2020 08:36 PM IST
सार
- सात जून को लिया गया था सैंपल, मंगलवार को आई रिपोर्ट
- 342 हुई जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
जौनपुर जिले में मुंबई से आए तीन प्रवासियों की कोरोना रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई। पीड़ितों में मां-बेटा भी शामिल हैं। तीनों मरीजों में कोरोना का कोई लक्षण स्पष्ट नहीं है। वह होम क्वारंटीन में रह रहे थे। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद तीनों को कोविड-19 अस्पताल में शिफ्ट कराया गया है। जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या 342 हो गई है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. रामजी पांडेय के मुताबिक रामपुर ब्लाक के भरथीपुर गांव में एक जून को ट्रेन से एक युवक अपनी वृद्ध मां के साथ मुंबई से आया था। दोनों वहां नाला सोपारा में रहते थे। सात जून को उनका सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
वहीं बरसठी ब्लाक के मियाचक गांव में भी 29 वर्षीय एक युवक पांच जून को मुंबई के नाला सोपारा से ट्रेन के जरिए गांव आया था। उसका सैंपल भी सात जून को जांच के लिए भेजा गया था। पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद ग्रामीण सहम गए हैं। गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम ने तीनों मरीजों को पूर्वांचल विश्व विद्यालय में बने कोविड-19 अस्पताल में शिफ्ट कराया।
विज्ञापन