फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jaunpur: teenager dies of lightning, four scorched; House damaged

जौनपुर : बिजली गिरने से किशोर की मौत, चार झुलसे; मकान क्षतिग्रस्त

Sat, 04 Jul 2020 09:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 04 Jul 2020 09:06 PM IST
सार

  • बारिश के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में बिजली गिरने से हुआ नुकसान
  • जफराबाद और गौराबादशाहपुर में दो मवेशियों की मौत

विज्ञापन
Jaunpur: teenager dies of lightning, four scorched; House damaged
जौनपुर के गोहका गाव में गिरा दालान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जौनपुर जिले में बारिश के दौरान शनिवार को कई क्षेत्रों से बिजली गिरने से काफी नुकसान हुआ। सरपतहां में जहां एक किशोर की मौत हो गई वहीं गौराबादशाहपुर में मां-बेटी झुलस गई। जफराबाद और धर्मापुर में दो मवेशियों की मौत हुई है। मछलीशहर और सुरेरी में मकान क्षतिग्रस्त हो गए। पेड़ टूटकर गिर गए। 

विज्ञापन


तेज गरज और चमक के कारण बिजली के कहर से लोग सहमे रहे। शनिवार को दिन में उमसभरी गर्मी के बाद अपराह्न तेज बारिश हुई। इस दौरान बिजली की चमक और गरज लोगों को डराती रही। कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश से जलभराव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन



सरपतहां थाना क्षेत्र के मनवल गांव निवासी अशोक के खेत में धान की रोपाई हो रही थी। उनका पुत्र अभिनेष (16) खाना लेकर खेत में पहुंचा। इसी दौरान बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव निवासी मूलचंद की पत्नी मुन्नी बनवासी (45) और बेटी ममता (16) खेत में धान की रोपाई कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Jaunpur: teenager dies of lightning, four scorched; House damaged
नगर पंचायत जफराबाद कार्यालय परिसर में बिजली गिरने से धारासाई पेड़। - फोटो : अमर उजाला।

इसी दौरान तेज बरसात शुरू हो गई। खेत से निकलकर वह गांव की ओर भागे। बिजली गिरने से मां-बेटी बुरी तरह से घायल हो गई। खेतों में कार्य कर रहे अन्य लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल भेजवाया। भुईली गांव में देवानंद के दरवाजे पर बंधी भैंस की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। सिरकोनी में दो सगे भाई छोटू (13) और फोटू यादव (11) झुलस गए।

सुरेरी थाना क्षेत्र के भदखिन गांव में शनिवार की शाम तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने से रामयश यादव के मकान का बारजा क्षतिग्रस्त हो गया। विद्युत उपकरण जलकर नष्ट हो गया। पिछले कई दिनों से रुक-रुक हो रही बारिश से दियावा (बसावनपुर) निवासी प्रेमनारायण शुक्ल का लगभग 30 वर्ष पहले बना पक्का दालान ढह गया। 

घर के ठीक सामने बने इस दालान में गृहस्थी के सामान के साथ घर के पुरुष वर्ग के लोग भी रहते थे। शनिवार को दालान में मुन्ना शुक्ल घर में बैठे भोजन कर रहे थे। अचानक दालान का बाहरी हिस्सा भरभराकर गिरने लगा। दालान में रखा टीवी, अनाज, बाइक सहित गृहस्थी का हजारों रुपये कीमत का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। जलालपुर थाना क्षेत्र के हौज गांव के मुरारपुर बस्ती में शनिवार को शाम तेज बारिश में बिजली गिरने से गांव निवासी चंद्रशेखर चौहान के भैंस की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed