{"_id":"66c58046453730d29306baf8","slug":"jaunpur-student-molested-in-hotel-and-threatened-in-varanasi-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Crime: 11वीं की छात्रा को होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Crime: 11वीं की छात्रा को होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी
Wed, 21 Aug 2024 11:21 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 21 Aug 2024 11:21 AM IST
सार
वाराणसी के एक होटल में ले जाकर 11वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर उसे जान से मारने व आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जौनपुर जिले की 11वीं की एक छात्रा को जबरन बाबतपुर स्थित होटल ले जाकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर छात्रा को जान से मारने के साथ ही उसकी अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस दौरान आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया।
विज्ञापन
घटना के संबंध में मंगलवार को छात्रा की तहरीर के आधार पर बड़ागांव थाने में अहरक गांव निवासी नसीम अली के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
16 वर्षीय छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह जौनपुर जिले के मड़ियाहू थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है और 11वीं में पढ़ती है। बड़ागांव थाना क्षेत्र के अहरक गांव में उसके फूफा का घर है। वहां आने-जाने के दौरान नसीम अली से उसका परिचय हुआ। 19 अगस्त की सुबह 11 बजे वह अपने घर पर थी। तभी नसीम अली ने उसे फोन कर जमालापुर बुलाया।
विज्ञापन
इसके बाद उसे जबरन बाबतपुर स्थित संजय मोटेल्स होटल ले गया। वहां नसीम ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर नसीम ने उसे मारापीटा और जातिसूचक गाली दी। छात्रा ने पुलिस को बताया कि नसीम उसकी कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो रखा हुआ है।
इसे लेकर नसीम उससे पैसा मांगता था और न देने पर फोटो-वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देता था। इस संबंध में बड़ागांव थानाध्यक्ष अजय पांडेय ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस की एक टीम लगाई गई है। वह जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।