फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jaunpur: Passenger facilities at the station are in bad shape, people are getting upset

जौनपुर ः स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बदहाल, लोग हो रहे परेशान

Fri, 22 Oct 2021 08:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur: Passenger facilities at the station are in bad shape, people are getting upset
शाहगंज। कोरोना महामारी का असर कम होने के बाद धीरे-धीरे ट्रेनों का संचालन शुरू होने लगा है। उधर, स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बदहाल हैं। स्टेशन परिसर में जगह-जगह गंदगी व्याप्त है। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शाहगंज रेलवे स्टेशन से होकर वर्तमान में कई ट्रेनें गुजर रही हैं, लेकिन स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बदहाल हैं। स्टेशन पर कैंटीन चालू है, लेकिन सफाई के अभाव में आसपास गंदगी व्याप्त है। अर्ध निर्मित भवन के बगल स्थित टिकट काउंटर व पूछताछ केंद्र भवन भी जर्जर हो गया है। झाड़ झंखाड़ के बीच कर्मचारी बैठने को विवश हैं। स्टेशन पर यात्रियों के बैठने के लिए भी सुविधा नहीं है। यात्री सीमेंट की बोरियों पर बैठने को विवश होते हैं। यात्री प्रतीक्षालय में भी गंदगी व्याप्त है। स्टेशन रोड की हालत भी खराब है। स्टेशन अधीक्षक आरपी राम का कहना है कि सफाई कर्मचारियों के लिए टेंडर जनवरी में ही समाप्त हो गया। उसके बाद से कोई बजट नहीं मिला है। अपने स्तर से किसी तरह से कार्यालयों और प्लेटफार्म पर सफाई करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed