फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jaunpur freedom fighter dies

जौनपुर स्वतंत्रता सेनानी का निधन

Wed, 14 Apr 2021 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Jaunpur freedom fighter dies
जौनपुर। जंगे आजादी में अंग्रेजों के छक्के छुड़ाने वाले एक और सेनानी ने मंगलवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। धर्मापुर ब्लॉक के किरतापुर गांव निवासी स्वतंत्रता सेनानी बनारसी राम का 90 वर्ष की अवस्था में निधन हो गए। शहर के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। स्वतंत्रता सेनानी के निधन की खबर मिलते ही शोक छा गया। बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन

किरतापुर गांव निवासी बनारसी राम आजाद हिंद फौज के सेनानी थे। नेताजी सुभाष चंद्र बोष के नेतृत्व में उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा लिया था। वह काफी समय से अस्वस्थ थे। सोमवार की रात छत से गिरने के कारण उन्हें गम्भीर चोट आई थी। परिजनों ने शहर के अहियापुर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां मंगलवार की देर शाम उनका निधन हो गया। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो गया था। परिवार में दो पुत्र सुभाष, संतोष और एक बेटी बेचना देवी हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। निधन की खबर मिलते ही शोक जताने के लिए लोग उनके आवास पर जुट गए। पुत्र सुभाष ने बताया कि बुधवार को रामघाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि जिले में दो स्वतंत्रता सेनानी ही जीवित थे। बनारसी राम के निधन के बाद अब सिर्फ एक सेनानी ही जीवित रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed