फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jaunpur: Four children drowned while taking a bath in a pit, two dead brothers died, two referred to Prayagraj

जौनपुर : गड्ढे में नहाते समय डूबे चार बालक, दो सगे भाइयों की मौत, दो प्रयागराज रेफर

Wed, 15 Jul 2020 07:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 15 Jul 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur: Four children drowned while taking a bath in a pit, two dead brothers died, two referred to Prayagraj
भीलमपुर में दो सगे भाइयों की मौत के बाद मौक पर पंहुची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

जौनपुर जिले के भीलमपुर गांव में बुधवार को पानी से भरे गड्ढे में नहाते समय डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई जबकि दो अन्य को गंभीर हालत में सीएचसी से प्रयागराज रेफर कर दिया गया। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजनों ने दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


भीलमपुर गांव निवासी सुरेंद्र सिंह सुबह घर से कुछ दूर खेत में बुवाई करने गए थे। सुरेंद्र के साथ उनके दोनों बेटे आशीष कुमार सिंह और अजय तथा पौत्र कार्तिक, युवराज, उमंग और सोम भी खेत गए थे। सुरेंद्र और उनके बेटे खेत में बुवाई कर रहे थे, तभी उनके चारो पौत्र बगल में स्थित एक गड्ढे में बारिश के पानी में नहाने लगे। 

विज्ञापन

बच्चों को गड्ढे में नहाते देख सुरेंद्र ने डांटा तो चारों बाहर निकल आए। कुछ देर बाद वे बगल के दूसरे गड्ढे में कूद गए। दूसरा गड्ढा गहरा था और उसमें पानी भी अधिक था। दादा ने कई बार आवाज लगाई लेकिन बच्चों की आवाज नहीं आई। उन्होंने समझा कि बच्चे डर के कारण बोल नहीं रहे हैं तो उन्होंने दूर से ही गड्ढे में कुछ कंकड़ फेंके। 

फिर भी बच्चे नहीं निकले तो वह चिल्लाते हुए गड्ढे के पास पहुंचे। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग भी दौड़कर पहुंच गए। देखा कि बच्चे डूब रहे थे। लोगों की मदद से गड्ढे से चारों को बाहर निकाला गया। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामापुर पहुंचाया गया। डॉक्टर ने आशीष के दोनों पुत्र युवराज (14) तथा उमंग (11)  मृत घोषित कर दिया जबकि सोम और कार्तिक की हालत गंभीर देख प्रयागराज रेफर कर दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed