{"_id":"5c4da0acbdec22737b7b77e8","slug":"janta-malik-app-launched-by-former-student-of-bhu-iit","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता को मालिक से जोड़ेगा ये एप, बीएचयू के पूर्व छात्र ने किया लांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता को मालिक से जोड़ेगा ये एप, बीएचयू के पूर्व छात्र ने किया लांच
Mon, 28 Jan 2019 10:59 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Mon, 28 Jan 2019 10:59 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम जनता अपनी समस्याओं को सरकार तक हमेशा नहीं पहुंचा पाती है। जिससे आम आदमी परेशान रहता है। इस परेशानी को दूर करने के लिए आईआईटी बीएचयू के पूर्व छात्र ने एक ऐसा एप तैयार किया है, जिससे एक क्लिक पर जनता अपनी बात को हाकिमों तक पहुंचा सकती है।
जनता को नेताओं से जोड़ने के उद्देश्य से गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को अनूठा मोबाइल एप्लीकेशन ‘जनता मालिक’ लांच किया गया। जनता की आकांक्षाओं को पारदर्शिता के साथ पूरा करने के उद्देश्य से फिल्टरनेट फाउंडेशन ने ये मोबाइल एप लांच किया है।
आईआईटी बीएचयू के पूर्व छात्र सुरेश शुक्ला ने ये एप्लीकेशन तैयार किया है। ये ऐप प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। फाउंडेशन के संस्थापक सुरेश शुक्ला ने बताया कि इस मोबाइल एप के जरिये सांसद से लेकर विधायक और पार्षद को एक ही क्लिक पर जनता अपनी समस्या से अवगत करा सकती है।
विज्ञापन
इस एप पर उनका फोन नंबर, ई-मेल और पता उपलब्ध होगा। इतना ही नहीं जनता के टैक्स को सरकार कैसे और कहां उपयोग कर रही है, इसका ब्योरा भी यहां उपलब्ध होगा। इसके जरिये जनता अपने मूलभूत मुद्दों को पुरजोर ढंग से उठा सकती है। एप्लीकेशन हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में उपलब्ध है। लोगों के सुझाव के जरिये इसे समय समय पर अपडेट भी किया जाएगा।