फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Janta malik app launched by former student of BHU IIT

जनता को मालिक से जोड़ेगा ये एप, बीएचयू के पूर्व छात्र ने किया लांच

Mon, 28 Jan 2019 10:59 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 28 Jan 2019 10:59 AM IST
विज्ञापन
Janta malik app launched by former student of BHU IIT
demo pic
आम जनता अपनी समस्याओं को सरकार तक हमेशा नहीं पहुंचा पाती है। जिससे आम आदमी परेशान रहता है। इस परेशानी को दूर करने के लिए आईआईटी बीएचयू के पूर्व छात्र ने एक ऐसा एप तैयार किया है, जिससे एक क्लिक पर जनता अपनी बात को हाकिमों तक पहुंचा सकती है। 
विज्ञापन


जनता को नेताओं से जोड़ने के उद्देश्य से गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को अनूठा मोबाइल एप्लीकेशन ‘जनता मालिक’ लांच किया गया। जनता की आकांक्षाओं को पारदर्शिता के साथ पूरा करने के उद्देश्य से फिल्टरनेट फाउंडेशन ने ये मोबाइल एप लांच किया है।
विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू के पूर्व छात्र सुरेश शुक्ला ने ये एप्लीकेशन तैयार किया है। ये ऐप प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। फाउंडेशन के संस्थापक सुरेश शुक्ला ने बताया कि इस मोबाइल एप के जरिये सांसद से लेकर विधायक और पार्षद को एक ही क्लिक पर जनता अपनी समस्या से अवगत करा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस एप पर उनका फोन नंबर, ई-मेल और पता उपलब्ध होगा। इतना ही नहीं जनता के टैक्स को सरकार कैसे और कहां उपयोग कर रही है, इसका ब्योरा भी यहां उपलब्ध होगा। इसके जरिये जनता अपने मूलभूत मुद्दों को पुरजोर ढंग से उठा सकती है। एप्लीकेशन हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में उपलब्ध है। लोगों के सुझाव के जरिये इसे समय समय पर अपडेट भी किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed