फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   janmastmi

लड्डू गोपाल को सजाने के लिए सजे बाजारों

Mon, 10 Aug 2020 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
janmastmi
वाराणसी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर बाजार सज गए हैं। ठाकुर जी के झूलों व पोशाकों से सजे बाजारों में लोग खूब खरीदारी कर रहे हैं। चीन का सामान इस बार बाजार से गायब है। मंगलवार और बुधवार को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए बाजार ठाकुर जी के झूलों, सिंहासनों, ज्वेलरी और पोशाकों से सज गया है। महिलाएं बाजार से ठाकुर जी से जुड़े सामान की खरीदारी में लगी हैं। बाजार में 70 से 1000 रुपये तक के पालने, 50 से 500 रुपये तक के सिंहासन, 10 से 250 रुपये तक की ज्वेलरी और 100 से 700 रुपये तक के पोशाकों की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

चीन के सामानों से दूरी
बाजारों में ठाकुर जी को सजाने के लिए तरह तरह के सामान उपलब्ध हैं। इसके साथ ही घरों में सजने वाली झांकी के सामानों में जहां हर साल चीन के सामानों का बोलबाला रहता था। कोरोना काल में लोग देश में बनी चीजों को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। इस बार ग्राहक खिलौनों से लेकर सिंहासन और झूले भी देश के कारीगरों द्वारा बनाए गए ही ले रहे हैं।
विज्ञापन

लड्डू गोपाल के लिए पलंग और मच्छरदानी
जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को विश्राम के लिए पलंग और मच्छरदानी लगा हुआ शयनकक्ष भी लोगों को लुभा रहा है। लकड़ी के पलंग पर भगवान का बिस्तर लगा हुआ है और इसके चारों ओर मच्छरदानी लगी है। इसकी कीमत 250 रुपये है। वहीं, पीतल और लकड़ी के झूले और सिंहासन भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में सजेगा फूलों का बंगला
बिरदोपुर निवासी प्रिया अग्रवाल के यहां कृष्ण जन्म से लेकर छठी तक की पूरी तैयारी हो रही है। परिवार कोरोना में एक साथ है तो सभी ने ठाकुरजी के लिए फूल बंगला सजाने का प्लान किया है। मोर पंखों से तैयार पोशाक ली है।
लड्डू गोपाल के लिए बनाऊंगी केक
कबीर नगर निवासी अर्चना अग्रवाल बताती हैं कि इस बार हम झांकी में देश भक्ति का संदेश देने वाले हैं। इसके साथ ही लड्डू गोपाल को भोग लगाने के लिए पंचमेवा खीर के साथ केक बनाऊंगी और पूरे घर में रंगोली भी बनेगी।

फूलों से सजाएंगे कृष्ण का मंदिर
भेलूपुर निवासी पुष्पा बताती हैं कि हम लोग कई सालों से कृष्ण जन्माष्टमी पर झांकी सजाते आ रहे हैं। इस बार केले के पत्तों से ठाकुर जी का मंदिर बनाएंगे फिर उसे फूलों से सजाएंगे। आज से इसकी तैयारी भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed