{"_id":"5e8f36b28ebc3e7699111284","slug":"jamwant-immersed-in-mourning-over-sugriva-s-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुग्रीव' के निधन पर शोक में डूबे 'जामवंत', कहा-जितनी बार टीवी पर देखता हूं, भर आती है आंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुग्रीव' के निधन पर शोक में डूबे 'जामवंत', कहा-जितनी बार टीवी पर देखता हूं, भर आती है आंख
Thu, 09 Apr 2020 08:40 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 09 Apr 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
श्याम सुंदर कालानी
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय टेलिविजन के इतिहास के सफलतम और सालों बाद एक बार फिर से वर्तमान में लॉक डाउन में घर बैठे लोगों के मनोरंजन का साधन बने, रामानंद सागर निर्मित धारावाहिक रामायण का हर एक किरदार लोगों को याद है। दूरदर्शन के प्रसिद्ध धारावाहिक रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाने वाले श्याम सुंदर कालानी के निधन पर उनके सह कलाकार रहे जामवंत का किरदार निभाने वाले भदोही के राजशेखर उपाध्याय ने गहरा शोक प्रकट किया है।
विज्ञापन
रामानंद सागर के चर्चित धारावाहिक रामायण में किष्किंधा नरेश सुग्रीव की भूमिका निभाने वाले श्याम सुंदर के प्रमुख सलाहकार जामवंत उनके सबसे करीब रहे। सुरियावां क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी राजशेखर उपाध्याय ने जामवंत की भमिका निभाई थी। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान पिछले तीन अप्रैल को श्याम सुंदर का निधन हो गया। वह सरल स्वभाव के थे।
विज्ञापन
Ramayan
- फोटो : twitter
श्याम सुंदर लंबे अर्से से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन से भारी क्षति हुई है। इन दिनों दूरदर्शन पर एक बार फिर से रामायण का प्रसारण चल रहा हैं। ऐसे में जितनी बार टीवी पर सुग्रीव दिखाई पड़ते हैं, आंख भर आती है। रामायण के जामवंत ने बताया कि श्याम सुंदर ने हीर रांझा, छैला बाबू, त्रिमूर्ति आदि फिल्मों में भी काम किया था।