फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   jam

चार घंटे बंद रहा रेलवे का गेट, जाम रहा पंचक्रोशी मार्ग

Sun, 31 May 2020 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
jam
सेवापुरी। उत्तर रेलवे के चौखंडी स्टेशन के पूर्वी गेट पर ट्रैक के प्वाइंट का कार्य होने से पंचक्रोशी मार्ग पर आवागमन लगभग चार घंटे तक प्रभावित रहा। जिसके चलते कई बार स्थानीय लोगों की तकनीकी कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

चौखंडी रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेलवे गेट पर मध्यान्ह से चार घंटे तक रेलवे ट्रैक के प्वाइंट पैकिंग का काम होता रहा। जिससे जंसा से रामेश्वर मार्ग पर रेलवे गेट 13 के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिसके चलते कुछ लोगों ने बाइक समेत किसी प्रकार ट्रैक पार किया। जिससे तकनीकी कर्मियों से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

इस संबंध में पीडबल्यूवाई राजू शाह का कहना है कि ट्रैक के प्वाइंट का काम पूरा करना था। इसलिए गेट बंद करना पडा। यह कार्य शनिवार को ही पूरा कर लिया गया। वहीं स्टेशन अधीक्षक बीसी पंकज का कहना है कि प्वाइंट नंबर 44 पर रेल यातायात रोका गया था, ताकि उसका मरम्मत की जा सके। अन्य प्वाइंट से रेलवे का परिचालन जारी रहा, जिससे रेल यातायात अवरुद्ध नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed