{"_id":"5e20c9e78ebc3e4aed356b1e","slug":"jam-varanasi-news-vns505588079","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल की समस्या पर लगाया जाम, 61 पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल की समस्या पर लगाया जाम, 61 पर मुकदमा
विज्ञापन
रामनगर (वाराणसी)। सुल्तानपुर के ग्रामीणों ने अजय सोनकर के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को सुबह नो बजे पेयजल की समस्या पर दुर्गा मंदिर रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान रोड के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना मिलते ही रामनगर थाना प्रभारी नरेश कुमार सिंह व सीओ कोतवाली मौके पर पहुंचकर जाम समाप्त कराने का प्रयास किया लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। एसडीएम सदर व जल निगम के अधिकारियों के आश्वासन पर लगभग तीन घंटे के बाद जाम समाप्त हुआ। वहीं इस मामले में 11 नामजद व 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ बिना परमिशन सड़क जाम करने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
ग्रामीणों का कहना था कि विधायक निधि से गांव में ट्यूबवेल बनवाया गया था। जिसका उपयोग आधा गांव के लोग कर रहे थे। पिछले एक माह से ट्यूबवेल खराब हो गया है। गांव के लोग एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। इस संबंध में स्थानीय एमएलसी व विधायक सौरभ श्रीवास्तव से कई बार शिकायत की लेकिन इन लोगों ने इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया। जल निगम के अधिकारी ने ट्यूबवेल मरम्मत कराने का जेई को आदेश दिया। जल निगम के अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि गांव में शीघ्र जलापूर्ति बहाल हो जाएगी। वहीं इस मामले में पुलिस ने बिना परमिशन सड़क जाम करने के आरोप में विनोद मौर्या, रमेश पटेल, देवेंद्र, बंगाली, गणेश विश्वकर्मा, मुकुंद मिश्रा, डब्बू, भंडारी मिश्रा, सोनू, मंटू पांडे और धोनी के खिलाफ नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।