फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jalkal master control station will start in Varanasi in December

राहत: वाराणसी में दिसंबर से ऑटोमैटिक सिस्टम से मिलेगा पानी, ऑनलाइन होगी टंकियों की निगरानी

Wed, 13 Nov 2024 08:45 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 13 Nov 2024 08:45 AM IST
सार

वाराणसी में दिसंबर में जलकल का मास्टर कंट्रोल स्टेशन शुरू होगा। इससे ऑटोमैटिक सिस्टम से काशीवासियों को पानी मिलेगा। इस दौरान कैमरों से शहर की 17 पानी की टंकियों को भरने का पता चलेगा। 

विज्ञापन
Jalkal master control station will start in Varanasi in December
पानी - फोटो : संवाद

विस्तार

पानी के टंकियों की कैमरों से मॉनीटरिंग करने के लिए जलकल परिसर में मास्टर कंट्रोल स्टेशन बनाया जा रहा है। इससे शहर की 17 पानी की बड़ी टंकियों की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। जल निगम की ओर से इसे दिसंबर तक चालू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


शहर की पानी की टंकियों पर कैमरे लगाए गए हैं। इन सभी कैमरों को मास्टर कंट्रोल स्टेशन से जोड़ा गया है। ये कैमरे 24 घंटे एक्टिव रहेंगे। इससे किस इलाके की पानी की टंकी भरी या नहीं भरी, इसका पता आसानी से चल जाएगा। जैसे टंकी भर जाएगी, वैसे ही कंट्रोल का अलार्म बजेगा और उस टंकी की आपूर्ति ऑटोमैटिक बंद हो जाएगी। इससे पानी में क्लोरीन व पीएच लेवल की ऑटोमैटिक जांच भी हो सकेगी। 
विज्ञापन


जलकल के सचिव ओपी सिंह ने बताया कि जल निगम की देखरेख में मास्टर कंट्रोल स्टेशन स्थापित किया जा रहा है। दिसंबर में इसे शुरू कर दिया जाएगा। अभी इसका ट्रायल चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed