{"_id":"5ebd8c6f8ebc3e90896a228f","slug":"jalhupur-chowki-incharge-suspended-for-illegal-mining","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन कराने का आरोपी जाल्हूपुर चौकी इंचार्ज निलंबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन कराने का आरोपी जाल्हूपुर चौकी इंचार्ज निलंबित
Thu, 14 May 2020 11:52 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 14 May 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के चौबेपुर थाना की जाल्हूपुर चौकी के प्रभारी धनंजय राय को एसएसपी ने बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया। धनंजय पर खनन माफियाओं से मिलीभगत कर क्षेत्र में अवैध खनन कराने का आरोप है। धनंजय के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। प्रकरण में यह भी देखा जा रहा है कि चौबेपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार से किस स्तर पर चूक हुई।
विज्ञापन
जाल्हूपुर क्षेत्र में हाल के दिनों में मिट्टी के अवैध खनन की सूचना ग्रामीणों ने जाल्हूपुर चौकी पर दी थी। प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो सूचना पाकर प्रशिक्षु आईपीएस अभिषेक अग्रवाल ने छापा मार कर अवैध खनन में लगी एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर को सीज कराया।
विज्ञापन
एसएसपी ने मामले की गंभीरता देखते हुए जांच कराई तो सामने आया कि जाल्हूपुर चौकी इंचार्ज खनन माफियाओं से मिलीभगत कर क्षेत्र में अवैध खनन करा रहा है। इस संबंध में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा कि पुलिसकर्मियों का इस तरह का आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। दरोगा के खिलाफ कठोर विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन