{"_id":"66bfe986c5e20e940e0f1d14","slug":"jal-shakti-minister-reprimanded-on-the-flaws-found-in-the-water-supply-system-varanasi-news-c-20-noi1138-696985-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: जलापूर्ति व्यवस्था में मिली खामी पर जल शक्ति मंत्री ने लगाई फटकार, किसानों ने मंत्री से की ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: जलापूर्ति व्यवस्था में मिली खामी पर जल शक्ति मंत्री ने लगाई फटकार, किसानों ने मंत्री से की ये मांग
Sat, 17 Aug 2024 06:26 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 06:26 PM IST
सार
सिंचाई एवं जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जलापूर्ति व्यवस्था में मिली खामी को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में सबकुछ ठीक करें नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
किसानों से बातचीत करते सिंचाई एवं जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिंचाई एवं जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार पिंडरा ब्लॉक में हर घर नल योजना का निरीक्षण किया। यहां देवजी गांव में जलापूर्ति में शिकायतें मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। अफसरों को फटकार लगाते हुए कहा कि एक सप्ताह में सबकुछ ठीक करें नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। निरीक्षण के बाद उन्होंने गांव भानपुर में चौपाल लगाकर जनसमस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री यहां से नदोय पहुंचे तो टंकी निर्माण का काम बंद मिलने पर विभागीय अफसरों को समय से काम पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद भानपुर गांव में भाजपा नेता रविशंकर सिंह के आवास पर चौपाल लगाकर जनसमस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
किसानों ने कहा कि कई सालों से नहर में पानी नहीं आ रहा है। इससे खेतों की सिंचाई ही नहीं हो पा रही है। इस पर मंत्री ने अफसरों को नहर में पानी छोड़ने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव मरुई, दिनदासपुर, सिंधोरा, जगदीशपुर, महगांव, औरांव, जाठी, गड़खरा, गजेंद्र सहित तमाम गांव में पानी धीमी गति से आ रहा है। कई जगहों पर पानी की पाइप लाइन के लिए गड्ढा खोदकर छोड़ दिया है। इससे आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र विश्वकर्मा, बीडीओ डॉ. छोटेलाल तिवारी, रामविलास, राम प्रवेश मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह देव, फौजदार शर्मा, अभिषेक सिंह राजपूत समेत अन्य मौजूद रहे।