फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   jal nigam fir

जल निगम के तीन अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज

Thu, 22 Aug 2019 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
jal nigam fir
वाराणसी। पेयजल परियोजना में की गई अनियमितता को लेकर बुधवार की देर रात भेलूपुर थाने में जल निगम के तीन अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। शासन के निर्देश पर जल निगम के अधिशासी अभियंता ने यह एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी, कूट रचना सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जल निगम के अधिकारियों द्वारा जेनर्म योजना के फेज वन और फेज टू के पेयजल परियोजना में की गई गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई शुरू हो गई। 227 करोड़ के इस परियोजना में अधिकारियों ने मनमाने ढंग से कुल 1200 लोगों को ठेका दे दिया था। इसके बाद यह योजना पूरी नहीं हो पाई और आज तक इस योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल सका। शहर में आज भी टंकियां खड़ी हैं लेकिन पानी नहीं मिल पा रहा है। इसको लेकर मुख्यमंत्री ने जांच कराने का निर्देश दिया। इस जांच पर ही कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने एक कमेटी बनाकर जांच कराई, जिसमें बहुत सारी गड़बडि़यां मिली। इसके बाद लखनऊ से एमडी जांच करने पहुंचे तो हकीकत सबके सामने आ गई। इस लापरवाही पर ही शासन के निर्देश पर 17 लोग निलंबित कर दिए गये। जबकि तीन अधिकारियों प्रबंध निदेशक अनिल कुमार श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता आरपी पांडेय और अधिशासी अभियंता सतीश कुमार के खिलाफ शासन ने एफआईआर कराने का निर्देश दिया। इस पर जल निगम के अधिशासी अभियंता अंकुर श्रीवास्तव ने तीनों अधिकारियों के खिलाफ थाना भेलूपुर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed