फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jail Superintendents Of sonebhadra and ballia Districts Transferred now UP mishra is new ballia Jail Superintendent

बदलावः सोनभद्र और बलिया जिला जेल के अधीक्षक का तबादला, बलिया में यूपी मिश्रा नये जेल अधीक्षक

Mon, 28 Jun 2021 04:45 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया/सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया/सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 28 Jun 2021 04:45 PM IST
सार

सोनभद्र और बलिया समेत 10 जेल अधीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव हुआ है। सोनभद्र में अभी किसी की तैनाती नहीं हुई है। जिला कारागार ललितपुर से यूपी मिश्रा को जिला कारागार अधीक्षक बलिया के पद पर भेजा गया है।

 

विज्ञापन
Jail Superintendents Of  sonebhadra and ballia Districts Transferred now UP mishra is new ballia Jail Superintendent
राष्ट्रपति पदक और डीजी जेल की ओर से प्रशंसा चिह्न से सम्मानित मिजाजी लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश की जेलों में व्यवस्था सुधारने के लिए एक बार फिर बड़े पैमाने पर जेल अधीक्षकों के तबादले किए गए हैं। सोनभद्र और बलिया समेत 10 जेल अधीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव हुआ है। जिला कारागार सोनभद्र के अधीक्षक मिजाजी लाल का तबादला बुलंदशहर के लिए हो गया है। उनकी जगह अभी किसी की तैनाती नहीं हुई है।

विज्ञापन


 उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रपति पदक और डीजी जेल की ओर से प्रशंसा चिह्न से सम्मानित मिजाजी लाल पिछले तीन वर्षों से सोनभद्र में तैनात रहे। अपने कार्यकाल के दौरान जेल की साज-सज्जा, व्यवस्था सुधारने और बंदियों को अपराध से हटाकर मुख्य धारा से जोड़ने के लिए वह चर्चित रहे। कोरोना काल में जेल के अंदर मास्क बनवाकर लोगों में वितरित कराया था।
विज्ञापन


इधर, बलिया जिला कारागार के अधीक्षक प्रशांत मौर्य का स्थानांतरण जिला कारागार रामपुर के लिए किया गया है। वहीं जिला कारागार ललितपुर से यूपी मिश्रा को जिला कारागार अधीक्षक बलिया के पद पर भेजा गया है। प्रशांत मिश्रा की जनपद में पहली तैनाती थी। इस दौरान उन्होंने तीन साल से भी ज्यादा का कार्यकाल बलिया में पूरा किया। उन्होंने स्वयं अपने तबादले के लिए आवेदन किया था। नए जेल अधीक्षक यूपी मिश्रा के सामने जेल की अन्य व्यवस्थाओं के साथ ही  जेल के अंदर होने वाला जलभराव एक चुनौती के समान होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed