फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   jai Shah and Rajiv Shukla inspected land for Motera like cricket stadium in varanasi

Varanasi: जय शाह और राजीव शुक्ला ने किया जमीन का निरीक्षण, 2024 में तैयार होगा मोटेरा जैसा क्रिकेट स्टेडियम

Wed, 15 Mar 2023 10:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 15 Mar 2023 10:20 PM IST
सार

वाराणसी के गंजारी गांव में मोटेरा जैसी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनेगा। 
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और सचिव जय शाह ने अधिकारियों के साथ लंबी बैठक की। इसके बाद स्टेडियम के लिए अधिग्रहीत जमीन पर सुविधाओं का खाका खींचा। 

विज्ञापन
jai Shah and Rajiv Shukla inspected land for Motera like cricket stadium in varanasi
गंजारी गांव पहुंचे जय शाह और राजीव शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के लिए जमीन की मैपिंग शुरू कर दी गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह की मौजूदगी में बुधवार को वास्तुकार और डिजाइन एक्सपर्ट की टीम ने वाराणसी के गंजारी गांव में स्टेडियम के लिए अधिग्रहीत जमीन पर सुविधाओं का खाका खींचा।

विज्ञापन


इससे पहले मैराथन बैठक में स्टेडियम के निर्माण के लिए इसी सप्ताह बीसीसीआई और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के बीच करार करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही अप्रैल तक स्टेडियम की डिजाइन और विस्तृत कार्ययोजना (डीपीआर) तैयार करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों इसके शिलान्यास पर भी सहमति बनी है।

विज्ञापन

करीब 400 करोड़ रुपये में बनेगा स्टेडियम

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और सचिव जय शाह ने मंगलवार की रात वाराणसी के अधिकारियों के साथ लंबी बैठक की। इसमें विश्वस्तरीय स्टेडियम की विस्तृत कार्ययोजना और डिजाइन के लिए जल्द ही कार्यदायी संस्था के चयन का निर्णय लिया गया। इससे पहले बीसीसीआई और यूपीसीए के बीच स्टेडियम निर्माण के लिए अनुबंध होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

jai Shah and Rajiv Shukla inspected land for Motera like cricket stadium in varanasi
मोटेरा स्टेडियम - फोटो : ट्विटर @BCCI
करीब 400 करोड़ रुपये की इस परियोजना में राज्य सरकार ने 32 एकड़ जमीन के अधिग्रहण में 120 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। बीसीसीआई के पदाधिकारियों ने बैठक में बताया कि अनुबंध के बाद इस परियोजना के लिए 300 करोड़ रुपये यूपीसीए को दिए जाएंगे। इसमें दो स्तर पर कार्यदायी संस्था के चयन पर सहमति बनी है। एक संस्था निर्माण के लिए आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र, नक्शा, डिजाइन आदि उपलब्ध कराएगी और दूसरी संस्था का चयन निर्माण के लिए किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: वाराणसी के गंजारी में बनेगा मोटेरा जैसा क्रिकेट स्टेडियम, 24 को पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास

पीएम मोदी के हाथों शिलान्यास की तैयारी

jai Shah and Rajiv Shukla inspected land for Motera like cricket stadium in varanasi
क्रिकेट स्टेडियम की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बीसीसीआई और यूपीसीए के पदाधिकारियों की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि क्रिकेट स्टेडियम अगले साल 2024 तक बनकर तैयार होगा। शिलान्यास के पहले सभी पहलुओं पर मंथन कर ऐसी तैयारी कराई जाएगी कि अप्रैल या मई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों शिलान्यास कराने के बाद अगले दिन से यहां निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाए।

32 एकड़ जमीन की बाउंड्री पर लगाई गई झंडी

बीसीसीआई के सचिव जय शाह बुधवार की दोपहर तकनीकी टीम के साथ प्रस्तावित स्टेडियम स्थल पहुंचे। मंडलायुक्त, यूपीसीए, वास्तुकार सहित अन्य तकनीकी अधिकारियों के साथ चर्चा की। वास्तुकार, डिजाइन एक्सपर्ट की टीम ने मैपिंग के सहारे स्टेडियम में पार्किंग, सड़क सहित अन्य सुविधाओं के लिए स्थान चिह्नित किया। राजस्व कर्मियों की मौजूदगी में स्टेडियम के लिए ली गई 32 एकड़ जमीन की बाउंड्री पर झंडी लगाकर मैपिंग कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed