फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jai Jai Shri Ram echoed in kashi vishwanath dham worship of Maa Shringar Gauri in Gyanvapi masijd

Varanasi: बाबा विश्वनाथ के धाम में गूंजा जय-जय श्रीराम, ज्ञानवापी में मां श्रृंगार गौरी का पूजन

Sat, 28 Jan 2023 08:47 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 28 Jan 2023 08:47 PM IST
सार

काशी विश्वनाथ धाम में शनिवार को श्री रामचरितमानस नवाह्न पारायण ज्ञान महायज्ञ का श्रीगणेश माता श्रृंगार गौरी के दर्शन पूजन के साथ हुआ। 111 भूदेवों ने जैसे ही मानस पाठ आरंभ किया तो बाबा का धाम राममय हो उठा। 

विज्ञापन
Jai Jai Shri Ram echoed in kashi vishwanath dham worship of Maa Shringar Gauri in Gyanvapi masijd
काशी विश्वनाथ धाम में मानस पाठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा विश्वनाथ का धाम शनिवार को राम के नाम से गुंजायमान हो उठा। 111 भूदेवों ने जैसे ही मानस पाठ आरंभ किया श्री काशी विश्वनाथ धाम राममय हो उठा। माघ शुक्ल सप्तमी पर मां श्रृंगार गौरी की पूजा की परंपरा का निर्वहन हुआ और श्री काशी सत्संग मंडल के 65वें साल श्रीराम चरित मानस नवाह्न पाठ की शुरुआत हो गई। 

विज्ञापन


शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्री काशी सत्संग मंडल की ओर से आयोजित 65वें वर्ष श्री रामचरितमानस नवाह्न पारायण ज्ञान महायज्ञ का श्रीगणेश माता श्रृंगार गौरी के दर्शन पूजन के साथ हुआ। अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती महाराज और आचार्य सूर्य लाल मिश्र ने श्रृंगार गौरी का दर्शन पूजन किया।

विज्ञापन

राष्ट्रपति के मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने शुरू किया  महायज्ञ

करीब 15 मिनट की विधिवत पूजा के दौरान श्रृंगार गौरी के प्राचीन विग्रहों को सिंदूर-चंदन लगाया गया। मंत्र पढ़े गए। इसके बाद माता को आरती भोग मिष्ठान चढ़ाया गया।  इसके बाद नंदी का दर्शन पूजन और भोग आरती हुई। मंदिर परिसर की परिक्रमा के बाद रामकथा आरंभ हुई। इधर, राष्ट्रपति के मुख्य सुरक्षा अधिकारी एपी सिंह ने विश्व शांति के लिए अनवरत महायज्ञ का भी शुभारंभ किया। इस दौरान एसपी सुरक्षा सूर्यकांत त्रिपाठी, एडवोकेट देवेंद्र कुमार पाठक आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी प्रसाद मौर्य का नहीं है कोई ईमान-धर्म

Jai Jai Shri Ram echoed in kashi vishwanath dham worship of Maa Shringar Gauri in Gyanvapi masijd
ज्ञानवापी में मां श्रृंगार गौरी का पूजन - फोटो : अमर उजाला

श्रृंगार गौरी की पूजा के पूर्व बातचीत के दौरान अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने श्रीरामचरित मानस पर विवादित बयान देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को आड़े हाथ लिया। कहा कि ऐसे लोगों का कोई ईमान-धर्म नहीं होता।

एक बनारसी कहावत है कोढ़िया डेरवावे देहिया पर थूक देब... ऐसे डराने और थूकने वालों से फर्क नहीं पड़ता। जो खुद का विधानसभा चुनाव नहीं जीत सकता, उसे हम नेता कैसे मानें। कल तक वह योगी आदित्यनाथ के चरणों में थे। उसके बाद अखिलेश यादव के पास गए और इसके पहले वह मायावती के कृपापात्र थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed