फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Its is wrong to quote The prime minister Ravana, eagle and crow: Amar Singh

प्रधानमंत्री को रावण, चील और कौवे की संज्ञा देना गलत : अमर सिंह

Fri, 03 Mar 2017 11:51 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 03 Mar 2017 11:51 AM IST
विज्ञापन
Its is wrong to quote The prime minister Ravana, eagle and crow: Amar Singh
अमर सिंह - फोटो : SELF
राज्य सभा सांसद अमर सिंह ने गुरुवार को कहा कि अबू आसिम आजमी और गायत्री प्रजापति जैसे लोग आज सपा में हैं, जबकि पार्टी ने उनको वनवास दे दिया है। कहा कि प्रधानमंत्री को रावण, चील और कौवे की संज्ञा देना गलत है।
विज्ञापन


कहा कि उत्तर प्रदेश का विकास पूर्वांचल राज्य बनने पर ही होगा। तरवां स्थित पैतृक आवास पर सांसद अमर सिंह पत्रकारों से बात कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि गोरखपुर में बाबा गोरखनाथ के दर्शन करने और सांसद महंत आदित्य नाथ से मिलने के बाद सड़क मार्ग से आया हूं।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के - काम बोलता है... नारे का सच देखा। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे मिले। लखनऊ में मेट्रो बन गई, चली नहीं। सड़क बन गई, दिखी नहीं, अभी गोरखपुर से काम देखता आ रहा हूं, काम नहीं कारनामा बोल रहा है। कहा कि रामायण और महाभारत जीवन दर्शन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पात्र गायत्री प्रजापति, अरुण वर्मा के रूप में हैं। भारत माता को डायन कहने वाले अखिलेश के खास हैं। कहा कि सपा के कुछ नेताओं के संबंध आतंकियों से हैं। राहुल कहते  हैं कि प्रधानमंत्री रिश्ता बनाते हैं, उसे निभाना नहीं जानते। पूरा देश जानता है कि मैंने परमाणु करार पर कांग्रेस की सरकार बनवाई।

उनकी दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और केंद्र के मनमोहन और चिदंबरम ने मुझे जेल भेज दिया। क्या इसी को रिश्ता निभाना कहते हैं। करुणानिधि, नीतीश, ममता बनर्जी भाजपा के साथ थे तो सांप्रदायिक कहे जाते थे, कांग्रेस के साथ आए तो सेकुलर कहा जाता है।

कहा कि नोटबंदी से सिर्फ अथाह धन जमा करने वालों को परेशानी हुई, आम लोगों को नहीं। प्रधानमंत्री का यह फैसला सही है। उन्होंने भाजपा का नाम न लेते हुए कहा कि आप सभी जातिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद को बढ़ाएं।


भाजपा में जाने के सवाल पर कहा कि मुलायम सिंह यादव इटावा में कह चुके हैं कि 250 सीटें भाजपा को मिल सकती हैं तो मैं अब तक उनकी बात नहीं काट सका हूं। मैं मुलायम सिंह  यादव का सम्मान करता हूं। वे अनुभवी हैं और जो कहते हैं, सही कहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed