{"_id":"66ea2a6b4fe980959802ddd7","slug":"iti-fourth-round-will-be-held-for-admission-on-147-seats-varanasi-news-c-20-vns1056-730715-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: आईटीआई में 147 सीटों पर प्रवेश के लिए चलाया जाएगा चौथा राउंड, 25 पाठ्यक्रमों में सीटें खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: आईटीआई में 147 सीटों पर प्रवेश के लिए चलाया जाएगा चौथा राउंड, 25 पाठ्यक्रमों में सीटें खाली
Wed, 18 Sep 2024 03:40 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 03:40 PM IST
सार
आईटीआई में 25 पाठ्यक्रमों में 147 सीटें पूरी भरने का इंतजार है। तीन राउंड की काउंसिलिंग के बाद भी सीटें खाली हैं। ऐसे में इन सीटों को भरने के लिए चौथा राउंड चलाया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजकीय आईटीआई करौंदी में तीन बार की प्रवेश प्रक्रिया के बाद भी सीटें नहीं भर पाई हैं। 25 पाठ्यक्रमों की 147 सीटें अब भी खाली हैं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए चौथे राउंड की प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर कोर्स में सबसे ज्यादा 17 और फाउंड्री मैन टेक्नीशियन में 14 सीटें अब तक नहीं भर पाई हैं।
आईटीआई करौंदी में 1240 सीटों पर एडमिशन होने हैं, अभी 147 सीटों पर एडमिशन होना है। अब चौथे राउंड की काउंसिलिंग की जाएगी। डेट जल्द आ सकती है। उद्योग जगत में व्यावसायिक कौशल की आवश्यकताओं के मद्देनजर व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्रों की उपयोगिता बढ़ी है, लेकिन इस बार जिले के आईटीआई में अपेक्षाकृत गति से प्रवेश नहीं हो पा रहे हैं।
राजकीय आईटीआई करौंदी के विभिन्न ट्रेडों में दाखिले के लिए तीन राउंड की काउंसिलिंग होने के बाद भी सीटें खाली रह गई हैं। वहीं, इलेक्ट्रीकमैन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, मैकेनिक की सीटें फुल हो चुकी हैं। आईटीआई करौंदी में कुल 30 ट्रेडों की पढ़ाई होती है। अब चौथे राउंड के प्रवेश के लिए नए सिरे से आवेदन मांगे गए हैं। इनमें प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं के अलावा नए अभ्यर्थी भी आवेदन कर दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन
अधिकारी बोले
कुछ पाठ्यक्रमों में सीटें अब भी खाली हैं। उन पर दाखिले के लिए जल्द ही चौथे राउंड की काउंसिलिंग शुरू की जाएगी। इस बार सभी सीटें भर जाने का अनुमान है। -मुकेश कुमार सिंह, प्रधानाचार्य, आईटीआई करौंदी