फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ITC contract with kashi vishwanath for recyle of flower and made scent stick in varanasi

खुद पर चढ़ाए गए फूलों की अगरबत्ती से पूजे जाएंगे काशी विश्वनाथ, रोज री-साइकिल होंगे 10 टन निर्माल्य 

Thu, 25 Jul 2019 02:03 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Thu, 25 Jul 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
ITC contract with kashi vishwanath for recyle of flower and made scent stick in varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर

काशी के नाथ यानी बाबा विश्वनाथ अब पर्यावरण के हित में एक कदम आगे बढ़ने जा रहे हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर से निकलने वाले निर्माल्य (फूल और बेलपत्र) से तैयार अगरबत्ती बाबा दरबार को सुगंधित करेंगी। मंदिर प्रशासन ने इसके लिए आईटीसी (ITC) से करार किया है। 

विज्ञापन


इसमें वाराणसी की स्वयं सहायता समूह की मदद से प्रतिदिन निकलने वाले 10 टन फूल और पत्तियों को री-साइकिल (Recylce) किया जाएगा। अगरबत्ती बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। काशी विश्वनाथ मंदिर से निकलने वाले फूल-माला का निस्तारण अब गंगा में होने से रोकने के लिए मंदिर प्रशासन ने आईटीसी कंपनी की मदद से निर्माल्य को अगरबत्ती सहित अन्य चीजों को तैयार करने का साझा कार्यक्रम तैयार किया है। 
विज्ञापन

 

इसमें अगरबत्ती की कीमत 120 रुपये रखी गई है, जिसमें 20 रुपये का लाभांश मंदिर प्रशासन को प्राप्त होगा। इसमें मंदिर से निकलने वाले निर्माल्य और घाटों पर फूल-माला को एकत्रित किए जाएंगे। वहां से मोटरबोट द्वारा फूल-माला को प्लांट तक ले जाया जाएगा।

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि अगरबत्ती बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंदिर के स्टाल आदि पर जल्द ही यह बिक्री के लिए आएगा। अगस्त में इसका लोकार्पण कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed