फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Irregularities in construction of Ramnagar old age home Divisional Commissioner ordered investigation

Varanasi News: रामनगर वृद्धा आश्रम के निर्माण में गड़बड़ी, मंडलायुक्त ने दिए जांच के आदेश

Tue, 06 May 2025 12:28 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 06 May 2025 12:28 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में मंडलायुक्त ने राजकीय औद्योगिक आस्थान रामनगर का निरीक्षण किया। इस दौरान रामनगर वृद्धा आश्रम के निर्माण में गड़बड़ी मिली। इस पर मंडलायुक्त ने जांच के आदेश दिए। 

विज्ञापन
Irregularities in construction of Ramnagar old age home Divisional Commissioner ordered investigation
जिलाधिकारी एस. राजलिंगम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने सोमवार को कई परियोजनाओं का निरीक्षण किया। सीआरसी में अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। सीएसआर फंड, एनसीएल द्वारा बनाये जा रहे वृद्धा आश्रम का भी निरीक्षण किया। निर्माण की खराब गुणवत्ता मिलने पर सहायक अभियंता को फटकार लगाई।

विज्ञापन


मंडलायुक्त ने ठेकेदार से कहा कि काम में सुधार करें नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि डीएम के स्तर से तकनीकी समिति को नामित कर गुणवत्ता की जांच कराएं। निरीक्षण में वृद्धा आश्रम के बीम के सपोर्ट में लगे पिलर के तिरछे मिले। प्लास्टर भी ठीक नहीं मिला। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन


इसके बाद कंपोजिट रीजनल सेंटर (सीआरसी) व कामकाजी महिलाओं के लिए बनने वाले हास्टल की स्थापना के लिए जमीन को देखी। राजकीय औद्योगिक आस्थान रामनगर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राम प्रकाश सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed