फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IRI and ICAR will develop improved varieties of paddy

Varanasi News: पांच योजनाओं के विस्तार के लिए इरी का आईसीएआर के साथ करार

Wed, 19 Apr 2023 08:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 08:27 PM IST
विज्ञापन
IRI and ICAR will develop improved varieties of paddy
फोटो
विज्ञापन

इरी और आईसीएआर विकसित करेंगे धान की उन्नत किस्में
पांच योजनाओं के विस्तार के लिए इरी का आईसीएआर के साथ करार
चांदपुर स्थित संस्थान में एमओयू पर हुआ हस्ताक्षर
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। अगले पांच वर्षों के लिए धान की उन्नत और गुणवत्ता युक्त चावल पर शोध के लिए अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (इरी) और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के बीच बुधवार को चांदपुर में एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ। इस मौके पर इरी के महानिदेशक डॉ. जीन बैली, आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. हिमांशु पाठक, इरी वाराणसी के निदेशक डॉ. सुधांशु सिंह आदि मौजूद रहे।

इरी वाराणसी के निदेशक डॉ. सुधांशु सिंह ने बताया कि संस्थान के स्थापना के बाद दूसरी बार पंचवर्षीय योजना पर करार हुआ है। इसके तहत अगले पांच साल तक पांच मुख्य योजनाओं पर शोध किया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. हिमांशु पाठक ने कहा भारत को एक समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए कृषि समृद्धि की ओर बढ़ने की जरूरत है। इरी के डीडीजी डॉ. अजय कोहली ने कहा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और इरी के संयुक्त प्रयास से अब तक कृषि अनुसंधान चावल आधारित खाद्य-प्रणाली के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए है। आगामी पंचवर्षीय कार्ययोजना के तहत पहले किए गए कार्यों से किसानों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

-------
पांच वर्ष में ये काम होंगे
-बाजार आधारित चावल की किस्मों को विकसित करने की रूपरेखा बनेगी।
-भारत के लिए धान की सीधी बोआई प्रणाली को बढ़ावा दिया जाएगा।
-गुणवत्ता युक्त चावल आधारित स्वास्थ्य व पोषण को प्रोत्साहन का लक्ष्य।
-जलवायु-समन्वय क्षमता धान प्रणाली का विकास किया जाएगा।
-एकीकृत क्षमता विकास कर किसानों को कुशल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed