फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IRCTC will now tour Dubai

अब आईआरसीटीसी कराएगा दुबई की सैर

Thu, 09 Jul 2015 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Thu, 09 Jul 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
IRCTC will now tour Dubai
 इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने दिल्ली से दुबई  के लिये तीन रात और चार दिन के यात्रा पैकेज की घोषणा की है। इसके लिए अलग-अलग ग्रुप्स के जाने का सिलसिला 25 सितंबर से शुरू हो जाएगा। इस टूर पर जाने के लिए प्रति व्यक्ति 38 हजार 452 रुपये देने होंगे। पैकेज में रहने खाने की व्यवस्था शामिल होगी।
विज्ञापन

पैकेज में असीमित बुफे, डाउ क्रूज, डेर्जट सफ ारी के साथ बारबेक्यू डिनर, कैंप में बैले डांस और लोकल सिटी टूर भी शामिल है।

इसके अलावा आईआरसीटीसी यात्रियों को विश्व की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलिफ ा (828 मीटर) पर भी ले जाएगा जहां से दिखने वाले शहर के अद्भुत नजारे के पर्यटक साक्षी बन सकेंगे।। साथ ही दुबई के प्रसिद्ध मॉल में भी यात्रियों को घूमने और शॉपिंग करने का मौका दिया जाएगा। पैकेज में इकोनॉमी श्रेणी में विमान यात्रा, दुबई में तीन सितारा होटल में ठहरने का इंतजाम, ट्रांसफर एवं वीजा शुल्क तथा सभी टैक्स शामिल हैं।
विज्ञापन


आईआरसीटीसी के जनसंपर्क अधिकारी संदीप दत्ता ने बताया कि यात्रा कार्यक्रम इस अवधि के दौरान सप्ताहांत को ध्यान में रख कर बनाया गया है। उस दौरान लंबा सप्ताहांत है और दुबई की यात्रा करने का अच्छा अवसर है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम इस तरह से तैयार किया गया है कि यात्री दुबई के सभी महत्वपूर्ण स्थलों को देख सकें। दुबई संयुक्त अरब अमीरात का एक समृद्ध शहर है जिसे लक्जरी शापिंग एवं अद्भुत वास्तुकला के लिये जाना जाता है। इससे पहले आईआरसीटीसी ने थाईलैंड, सिंगापुर और श्रीलंका की यात्रा के लिये ‘एशियन एक्स्ट्रेवेजांगा’ टूर पैकेज की घोषणा की थी। तीन दिन की ये यात्रा जुलाई - सितंबर में चेन्नई से प्रारंभ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed