फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IRCTC will conduct darshan of seven Jyotirlingas, booking starts

आईआरसीटीसी कराएगा सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, बुकिंग शुरू

Thu, 01 Jul 2021 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
IRCTC will conduct darshan of seven Jyotirlingas, booking starts
आईआरसीटीसी सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए 24 अगस्त से पांच सितंबर तक विशेष ट्रेन का संचालन करेगा। बुकिंग शुरू हो चुकी है। यह पैकेज 12 रात और 13 दिनों का होगा। पैकेज का मूल्य 12,285 रुपये निर्धारित किया गया है। यात्रियों को ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, भीमाशंकर, त्रयंबकेश्वर, घृष्णेश्वर, सोमनाथ और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। साथ ही द्वारिकाधीश मंदिर, अहमदाबाद में साबरमती आश्रम, पर्ली बैजनाथ व स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भी दीदार कर सकेंगे। इस विशेष ट्रेन की सुविधा गोरखपुर, देवरिया सदर, बेलथरा रोड, मऊ, वाराणसी, जौनपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर और झांसी के लिए उपलब्ध कराई गई है। यात्रा के दौरान नाश्ता, दोपहर व रात का शाकाहारी भोजन, स्थानीय बसों में सफर व धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था की गई है। आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल गुप्ता ने बताया कि पैकेज का लाभ लेने वाले यात्रियों को लखनऊ गोमती नगर के पर्यटन भवन स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय और वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed