फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IRCTC is giving the gift of visiting Pashupatinath Nepal tour and accommodation in air travel book the tickets

IRCTC दे रहा पशुपतिनाथ के दर्शन की सौगात: हवाई यात्रा में नेपाल भ्रमण और रहने-खाने की व्यवस्था, ऐसे करें बुक

Thu, 03 Nov 2022 09:03 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 03 Nov 2022 09:03 AM IST
सार

यह टूर पैकेज दिनांक 19 से 23 दिसंबर तक संचालित किया जायेगा। इस टूर में यात्रियों को सीधे फ्लाइट से वाराणसी से काठमाण्डू एवं वाराणसी वापसी यात्रा की व्यवस्था होगी।

विज्ञापन
IRCTC is giving the gift of visiting Pashupatinath Nepal tour and accommodation in air travel book the tickets
हवाई यात्रा (फाइल फोटो)

विस्तार

बाबा विश्वनाथ के भक्तों को पशुपतिनाथ के दर्शन की सौगात मिलने वाली है। वाराणसी से दूसरी बार आईआरसीटीसी ने अन्तर्राष्ट्रीय पैकेज की शुरुआत की है। आईआरसीटीसी वाराणसी से नेपाल के लिये 5 दिन और 4 रात्रि का विदेश यात्रा टूर पैकेज लॉन्च किया है। यह टूर पैकेज दिनांक 19 से 23 दिसंबर तक संचालित किया जायेगा। इस टूर में यात्रियों को सीधे फ्लाइट से वाराणसी से काठमाण्डू एवं वाराणसी वापसी यात्रा की व्यवस्था होगी।

विज्ञापन

मुख्य क्षेत्रीय प्रबन्धक आईआरसीटीसी उत्तरी क्षेत्र अजीत कुमार सिन्हा के मुताबिक इस पैकेज के तहत काठमाण्डू में पशुपतिनाथ मंदिर, बौद्धनाथ स्तूप, दरबार स्क्वायर, पोखरा में मनोकामना मंदिर, विन्ध्यवासिनी मंदिर, बुधानीलकण्ठ मंदिर, गुप्तेश्वर महादेव गुफा के दर्शन कराये जायेंगे। हिमालय की पहाड़ियों में सूर्याेदय दर्शन विशेष आकर्षण होगा। इस हवाई यात्रा पैकेज में आने / जाने की हवाई यात्रा, तीन सितारा होटलों में ठहरने की व्यवस्था एवं खाने हेतु भारतीय खाने की व्यवस्था आईआरसीटीसी द्वारा की जायेगी। इसके लिए पर्यटक वाराणसी रेलवे स्टेशन स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed