फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Iodine deficiency increases the risk of thyroid, muscle weakness

आयोडीन की कमी से थायराइड, मांसपेशियों में कमजोरी का खतरा

Thu, 21 Oct 2021 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Iodine deficiency increases the risk of thyroid, muscle weakness
स्वस्थ रहने के लिए आयोडीन जरूरी है। इसकी कमी से थायराइड, मांसपेशियों में कमजोरी सहित अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसकी कमी से बच्चे मानसिक रूप से कमजोर भी हो सकते हैं। मरीजों को चिकित्सक भी खाने में आयोडीन नमक लेने की सलाह देते हैं। लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 21 अक्तूबर को आयोडीन अल्पता दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन

राजकीय आयुर्वेद अस्पताल में काय चिकित्सा विभाग के डॉ. अजय कुमार का कहना है कि आयोडीन सूक्ष्म पोषक तत्व है, जो कि शरीर की वृद्धि और विकास तथा बहुत से हार्मोन और एंजाइम के निर्माण के लिए आवश्यक है। बढ़ते शिशु के दिमाग के विकास और थायराइड ग्रंथि के सुचारु कार्य करने के लिए भी यह जरूरी है। आयोडीन की कमी से बच्चों में बौद्धिक एवं शारीरिक विकास ठीक से नही हो पाता है। ओपीडी में हर दिन इस तरह के पांच से दस मरीज आते हैं, जिन्हें जरूरी सलाह दी जाती है। मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सीपी गुप्ता का कहना है कि गर्भवती महिलाओं के शरीर में अगर आयोडीन की कमी है तो बच्चे समय से पहले पैदा होते हैं, या कमजोर होते हैं। ओपीडी में इसके प्रति जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन

इन बातों पर ध्यान देना जरूरी
आयोडीन युक्त नमक का प्रयोग करना चाहिए।
आयोडीन युक्त पदार्थ जैसे दूध, अंडे का सेवन करना चाहिए
समुद्री मछली, मांस आयोडीन से भरपूर होते हैं, इसका सेवन करना चाहिए।
मूली, गाजर, टमाटर, पालक में अल्प मात्रा में आयोडीन पाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed