फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   invited cm on home

आवास मिलने की खुशी में आरती ने सीएम को बुलाया घर

Thu, 28 Jan 2021 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
invited cm on home
वाराणसी। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की लाभार्थी आरती और सविता से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमिश्नरी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की। सीएम ने पूछा आपका आवास बन गया है। आरती ने बताया कि बन गया है। दो लाख रुपये पहले मिला था और आज 50 हजार रुपये खाते में आया है। सीएम ने पूछा कि क्या उसमें वह रहती हैं। जवाब मिला कि अपने नए आवास में परिवार के साथ रहती हैं। पहले झोपड़ी में रहती थीं। अब पक्का मकान बनने के चलते रिश्तेदार नातेदार आने लगे है। सीएम ने पूछा कि क्या वे अपने घर पर उन्हें बुलाएंगी। आरती ने सीएम ने घर आने के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन

सविता से भी सीएम ने पूछा कि घर मिलने पर उन्हें कैसे महसूस हो रहा है। जवाब में उन्होंने सीएम को धन्यवाद दिया। सीएम ने कहा कि आजीविका मिशन योजना से जुड़कर रोजगार का भी अवसर प्राप्त करें। कमिश्नरी में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की। इस दौरान लाभार्थियों से संवाद किया। डीबीटी के माध्यम से सीएम ने धनराशि खाते में भेजी। कार्यक्रम में प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा तथा नगर आयुक्त गौरांग राठी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की 10 लाभार्थियों को उनके आवासों की चाबी एवं पत्र उपलब्ध कराया।
विज्ञापन

---
सीएम ने 3169 लाभार्थियों को भेजी 20.61 करोड़ की धनराशि
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 3 लाख 42 हजार 322 लाभार्थियों के बैंक खाते में 2409 करोड़ की प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किस्त की धनराशि भेजी। इसमें वाराणसी के 499 लाभार्थियों को प्रथम किस्त के रूप में 2.50 करोड़, 480 लाभार्थियों को द्वितीय किस्त के रूप में 7.19 करोड़ तथा तृतीय किस्त के रूप में 2190 लाभार्थियों को 10.92 करोड़ सहित 3169 लाभार्थियों को 20.61 करोड़ की धनराशि भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
रोटी कपड़ा और मकान हर व्यक्ति की बुनियादी जरूरत: सीएम
सीएम ने कहा कि रोटी, कपड़ा और मकान हर व्यक्ति की बुनियादी जरूरत है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद उन्होंने यह सुनिश्चित कराया कि लोगों की बुनियादी जरूरत पूरी हो। गरीबों का अपना मकान हो, इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने की। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 से पूर्व प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ किसी भी पात्र को नहीं मिल रहा था। लेकिन प्रदेश में उनकी सरकार बनाने के बाद यह सुनिश्चित कराया गया कि प्रत्येक गरीब लोगों का उनका आवास हो। इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना को प्रभावी तरीके से लागू किया गया। इसका परिणाम है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में उत्तर प्रदेश देश में अव्वल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले लाभार्थियों के पैसों में अवैध वसूली होती थी। लेकिन आज लाभार्थियों को पैसा उनके बैंक खातों में भेजा जा रहा है। प्रदेश में 6 लाख 46 हजार प्रधानमंत्री आवास पूर्ण हो चुके हैं, 9 लाख 81 हजार निर्माणाधीन हैं। 16 लाख 82 हजार आवास स्वीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed