फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Investigation of warehouses operating without NOC started

बिना एनओसी के संचालित हो रहे गोदामों की जांच शुरू

Mon, 12 Jul 2021 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Investigation of warehouses operating without NOC started
चांदपुर स्थित राजधानी ट्रांसपोर्ट के पांच बिस्वा में फैले दो मंजिला गोदाम में भीषण आगे के बाद फायर ब्रिगेड अफसरों के कान खड़े हो गए। चीफ फायर ऑफिसर अनिमेष सिंह के निर्देश पर अग्निशमन विभाग की एक टीम ने लहरतारा, महेशपुर, चांदपुर सहित मलदहिया, नाटी इमली, जगतगंज क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट गोदामों पर जांच अभियान चलाया।
विज्ञापन

अफसरों के अनुसार सौ से अधिक ट्रांसपोर्टरों के गोदाम में आग से बचाव की सुविधा नहीं होने की बात सामने आई है। जल्द ही इन्हें नोटिस जारी करते हुए कार्रवाई की जाएगी। चीफ फायर ऑफिसर अनिमेष सिंह ने बताया कि एक टीम गठित की गई है। गोदाम में मानक का पालन नहीं करने वालों को चिन्हित करते हुए नोटिस जारी किया जाएगा। इसकी जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन

व्यापारियों के फंसे लाखों के माल
राजधानी ट्रांसपोर्ट में शनिवार शाम को लगी भीषण आग से बनारस सहित पूर्वांचल के सात व्यापारियों का माल नष्ट हो गया। सुबह व्यापारियों ने पहुंचकर दुख जताया और ट्रांसपोर्ट के दिल्ली मुख्यालय स्थित शिकायत भी दर्ज कराई। अन्य कई प्रांतों के व्यापारियों के माल जल गया। शनिवार शाम पांच बजे गोदाम में लगी थी और रात 12 बजे तक फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। रविवार को दोपहर 12 बजे कूलिंग का काम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed