फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Investigation committee calls claims of sandalwood theft in BHU suspicious

Varanasi News: जांच समिति ने बीएचयू में चंदन चोरी के दावे बताया संदिग्ध

Thu, 14 Nov 2024 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Investigation committee calls claims of sandalwood theft in BHU suspicious
याची ने की कुलपति पर की भारी जुर्माने की मांग, 33 पेड़ों की अवैध कटाई को ठहराया गया सही
विज्ञापन

एजेंसी
नई दिल्ली। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में पेड़ों की अवैध कटाई पर याचिकाकर्ता ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) से विश्वविद्यालय और उसके कुलपति पर भारी जुर्माना लगाने का अनुरोध किया है। जांच समिति की रिपोर्ट में 33 पेड़ों की कटाई को सही माना है, लेकिन सीसी कैमरे की मौजूदगी में चोरी को संदिग्ध बताया है।
याचिकाकर्ता सौरभ तिवारी के अनुसार, विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने वन अधिकारियों को सूचित किया था कि पेड़ चोरी हुए हैं। बुधवार को एनजीटी की ऑर्डर कॉपी जारी हो गई थी। समिति की रिपोर्ट के जवाब में याचिकाकर्ता सौरभ तिवारी ने 9 नवंबर को अपना जवाब दाखिल किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि विश्वविद्यालय के 1,300 एकड़ के परिसर में सात चंदन और 26 अन्य प्रजातियों के पेड़ों सहित 33 पेड़ों को अवैध रूप से काटा गया। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि चंदन के पेड़ों की अवैध कटाई और उनकी चोरी से संबंधित मामले को स्थानीय पुलिस ने बंद कर दिया है, क्योंकि उनकी विश्वविद्यालय अधिकारियों के साथ मिलीभगत है।
विज्ञापन

दोषी अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई
जवाब में ये भी कहा गया है कि पूरे मामले की जांच के लिए एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति गठित की जा सकती है। दंड के अलावा, भ्रष्ट और दोषी बीएचयू अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई भी शुरू की जा सकती है। इसमें कहा गया है कि पेड़ों की कटाई के संबंध में सही तथ्यात्मक स्थिति सैटेलाइट फोटो की तुलना करके पता लगाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबकी मौजूदगी में कैसे चोरी हुआ चंदन
वाराणसी के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) और केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय की समिति ने हाल ही में 29 अक्तूबर को न्यायाधिकरण के समक्ष अपनी रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट में कहा गया कि पेड़ों की अवैध कटाई के संबंध में याचिकाकर्ता के आरोप सही हैं। इसमें कहा गया है कि विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने वन अधिकारियों को सूचित किया था कि चंदन के पेड़ चोरी हो गए हैं। हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि चौबीसों घंटे सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी और सीसीटीवी कैमरे लगे होने की वजह से चोरी होने की बात संदिग्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article