फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   International Yoga Day Transgenders yoga in Kashi Vidyapeeth in varanasi

International Yoga Day: काशी विद्यापीठ में ट्रांसजेडरों ने किया योग, दिनचर्या में शामिल करने का लिया संकल्प

Thu, 20 Jun 2024 10:07 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 20 Jun 2024 10:07 AM IST
सार

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में काशी के अलग- अलग स्थानों पर योग के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को काशी विद्यापीठ में ट्रांसजेंडरों ने योग किया। उन्होंने योग को दिनचर्या में शामिल करने की संकल्प भी लिया। 

विज्ञापन
International Yoga Day Transgenders yoga in Kashi Vidyapeeth in varanasi
काशी विद्यापीठ में ट्रांसजेडरों ने किया योग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

योग के प्रति जागरूकता को लेकर ट्रांसजेंडर भी आगे आए हैं। वाराणसी में पहली बार आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में करीब 50 की संख्या में ट्रांसजेंडरों ने योग का अभ्यास किया। उसको दिनचर्या में उतारने का संकल्प लिया।

विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ट्रांसजेंडर सेल की ओर से गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में सलमा किन्नर के नेतृत्व में पहुंचे करीब 50 ट्रांसजेंडर ने योग किया। सलमा किन्नर ने कहा कि जब प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, राज्यपाल सब लोग योग कर रहे हैं तो ट्रांसजेंडर भी इसमें पीछे नहीं है। 
विज्ञापन


उनका कहना है कि दिल्ली, इलाहाबाद के बाद अब बनारस में इस तरह का कार्यक्रम हो रहा है। सेहत को फिट रखने के लिए योग जरूरी है। सेल के समन्वयक प्रोफेसर संजय कुमार ने बताया कि राजभवन के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ट्रांसजेंडर ने भाग लेकर योग को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed