फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   International sports arena to be built on 330 pillars in varanasi PM Modi laid foundation stone

Varanasi News: 330 पिलरों पर खड़ा होगा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स एरीना, पीएम मोदी ने किया था शिलान्यास

Sun, 14 Aug 2022 06:54 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 14 Aug 2022 06:54 AM IST
सार

वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में स्मार्ट सिटी से बनने वाले अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स एरीना के पहले चरण का काम 45 से 55 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। 

विज्ञापन
International sports arena to be built on 330 pillars in varanasi PM Modi laid foundation stone
सिगरा स्टेडियम में चल रहा निर्माण कार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में 330 पिलरों पर अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स एरीना का निर्माण शुरू हो गया है। स्मार्ट सिटी से बनने वाले एरीना के पहले चरण का काम 45 से 55 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। निर्माण कार्य में बाधक बने 12 से अधिक पेड़ों को उखाड़ा गया है। 85 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एरीना में कई तरह के इंडोर गेम्स हो सकेंगे। इसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सात जुलाई को किया था।

विज्ञापन


अब तक निर्माण एजेंसी के 50 से अधिक अभियंताओं और मजदूरों ने इंडोर स्टेडियम में ढांचे को खड़ा करने के लिए जमीन की भार वहन क्षमता की जांच पूरी कर ली है। मजबूत बुनियाद के लिए पिलर  तैयार किया जा रहा है। दो पाली में दिन रात काम करने वाले अभियंताओं का कहना है कि आगामी दो से तीन माह में निर्माण कार्य का ढांचा खड़ा हो जाएगा। जिसके बाद तेजी से काम होगा।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक डॉ. डी वासुदेवन ने कहा कि निर्माण एजेंसी की ओर से तेजी से काम किया जा रहा है। निर्धारित समय पर तीनों चरणों का काम पूरा कर देश के खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में इनका होगा निर्माण

खिलाड़ियों की सुविधा के लिए पहले चरण में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए स्पोर्ट्स हॉल, कम्यूनिटी स्पोर्ट्स सेंटर, इंडोर स्पोर्ट्स एरीना और ओलंपिक स्तर के तरणताल का निर्माण किया जाएगा। सितंबर 2023 तक स्टेडियम का तीन चरणों में काम पूरा होगा। 

इन खेलों की होगी व्यवस्था 

स्टेडियम के विकास के बाद यहां बास्केटबॉल, हैंडबॉल, टेबल टेनिस, वालीबॉल, बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग, कॉम्बैट स्पोर्ट्स के अलावा स्विमींग पूल, जिम, स्पा, योग सेंटर जैसी अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं होंगी। इसमें खिलाड़ियों मल्टीलेवल की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। 

एक नजर में आंकड़े 

  • 16 एकड़ जमीन पर तीन चरणों में होगा काम
  • 400 करोड़ रुपये लागत
  • ओलंपिक स्तर के सभी खेलों के प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं की होगी सुविधा
  • महिला, पुरुष और प्रशिक्षकों के लिए आवास की होगी सुविधा
  • आधुनिक संग्रहालय का होगा निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed