फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Interacted with party workers and shared the mantra for strengthening the booths.

Varanasi News: कार्यकर्ताओं से किया संवाद, बूथ मजबूत करने का दिया मंत्र

Sun, 18 Oct 2026 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Interacted with party workers and shared the mantra for strengthening the booths.
शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के चिरईगांव मंडल में शनिवार को जनसंपर्क एवं योजना विस्तार बैठक में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा कर संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने और पार्टी की रणनीति को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया गया।कैबिनेट मंत्री ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती में शक्ति केंद्र संयोजकों और बूथ अध्यक्षों और की अहम भूमिका है। चिरईगांव मंडल के सरसौल, छितौनी, जाल्हूपुर, फूलपुर, बभनपूरा और सलारपुर शक्ति केंद्रों पर हुई बैठकों में संयोजकों, बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने और चुनावी तैयारियों को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, कमलेश मौर्य, अवनीश पाठक, प्रवीण सिंह, दिनेश मिश्रा, दीपू तिवारी, सुभाष राजभर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article