फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Inter student dies after being hit by vehicle and second accomplice injured in Varanasi

वाराणसी: बरात से घर लौट रहे बाइक सवार छात्र की सड़क हादसे में मौत, साथी घायल

Fri, 19 Nov 2021 03:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 19 Nov 2021 03:11 PM IST
सार

इंटरमीडिएट का छात्र लोहता से लौट रहा था घर। रास्ते में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर।

विज्ञापन
Inter student dies after being hit by vehicle and second accomplice injured in Varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

वाराणसी के कोईराजपुर रिंग रोड फेज-2 पर बृहस्पतिवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा साथी घायल हो गया। जबकि तीसरा साथी बाइक लेकर घटनास्थल से भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने एक छात्र को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


लोहता स्थित बरात से इंटरमीडिएट छात्र सहित तीन युवक एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। पांडेयपुर का रहने वाला आकाश पटेल (19 वर्ष) अपने दो साथियों पंकज पटेल और राहुल पटेल के साथ बृहस्पतिवार शाम लोहता स्थित एक शादी समारोह में गया था। एक ही बाइक पर सवार तीनों दोस्त देर रात शादी से घर लौट रहे थे। कोईराजपुर स्थित रिंग रोड फेज-2 के पास पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


हादसे के बाद तीसरा दोस्त गायब
घटनास्थल पर ही आकाश लहूलुहान होकर अचेत हो गया। वहीं, राहुल भी दर्द से कराहने लगा। हादसे के बाद तीसरा दोस्त पंकज पटेल घटनास्थल से गायब हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची बड़ागांव थाने की पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां आकाश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। तीन भाइयों में सबसे छोटा आकाश की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन से लापता महिला की ट्रेन से कटकर मौत

पूरनपट्टी स्थित रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार भोर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत हो गई। क्षत विक्षत शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के मुताबिक मंद बुद्धि की महिला घर से तीन दिन से लापता थी।

रमगढ़वा गांव के रहने वाले सोमारू राम की पत्नी सावित्री देवी (45 वर्ष) मंगलवार को घर से गायब हो गईं थीं। परिजनों के मुताबिक मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के चलते कहीं निकल गईं। मामले की सूचना पुलिस को देते हुए खोजबीन की जा रही थी।

पुलिस के मुताबिक रेलवे ट्रैक पर किसी ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। महिला के दो पुत्र विनोद कुमार (18 वर्ष), अशोक कुमार (15 वर्ष) है। थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया।

खड़े ट्रक में भिड़ा मालवाहक वाहन, दो घायल

मोहनसराय चौराहे पर खड़े ट्रक में बृहस्पतिवार की देर रात मालवाहक वाहन भिड़ गया। हादसे में चालक और खलासी घायल हो गए। प्याज लदे मालवाहक वाहन के घायल चालक और खलासी को पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

मध्यप्रदेश के  रीवा मऊगंज थाना अंतर्गत पाडर निवासी मालवाहक चालक शंकर बंसल और खलासी हरिहर साकेत प्याज लदी मालवाहक वाहन लेकर वाराणसी जा रहे थे। मोहनसराय चौराहे पर पहुंचे थे कि रात तकरीबन दो बजे सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के लोगों तुरंत मौके पर पहुंचे और पिकअप के अंदर फंसे घायलों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

 सुरतापुर रेलवे क्रासिंग के पास शुक्रवार दोपहर ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी मेें रखवाया। दोपहर 12.30 बजे सारनाथ से कादीपुर की ओर जाते समय कामाख्या एक्सप्रेस की चपेट में युवक का गया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पहचान के लिए शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed