फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Instructions issued for continuous CCTV monitoring; DM arrives at EVM-VVPAT warehouse

Varanasi News: सीसीटीवी से लगातार निगरानी के निर्देश, ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस पहुंचे डीएम

Tue, 01 Sep 2026 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Instructions issued for continuous CCTV monitoring; DM arrives at EVM-VVPAT warehouse
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सोमवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में तहसील सदर स्थित निर्वाचन कार्यालय के ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने वेयरहाउस के चारों तरफ लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की संख्या और उनकी स्थिति की जानकारी ली। कंट्रोल रूम, कक्षवार विद्युत आपूर्ति, खिड़कियों और रोशनदानों की सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाओं को परखा। डीएम ने वेयरहाउस के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से बाहरी सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उप जिला निर्वाचन अधिकारी समेत निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा के संबंध में निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सुरक्षा गार्डों की शिफ्टवार तैनाती का भी जायजा लिया और वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed