फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Inspector shot himself month after his daughter wedding suspended in September

UP: बेटी की शादी के एक महीने बाद इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली, सितंबर में हुए थे निलंबित; जानें पूरा मामला

Mon, 07 Apr 2025 11:16 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 07 Apr 2025 11:16 AM IST
सार

म्योर रोड स्थित अपने आवास में वाराणसी कमिश्नरेट में तैनात इंस्पेक्टर तरुण कुमार पांडेय ने बीते रविवार शाम गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने लाइसेंसी राइफल से घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Inspector shot himself month after his daughter wedding suspended in September
इंस्पेक्टर तरुण पांडे ने खुद के सिर में मारी गोली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाम छह बजे म्योर रोड स्थित अपने आवास में मारी गोली, गले को चीरती हुई सिर के आरपार हुई गोली, अपने लाइसेंसी राइफल से दो राउंड किए फायर, पहला मिस हुआ

विज्ञापन


म्योर रोड स्थित अपने आवास में वाराणसी कमिश्नरेट में तैनात इंस्पेक्टर तरुण कुमार पांडेय (52) ने रविवार शाम गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने लाइसेंसी राइफल से घटना को अंजाम दिया। गोली गले को चीरती हुई सिर के आरपार हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस को आशंका है कि रीढ़ की हड्डी टूटने की बीमारी से तंग आकर उन्होंने घटना को अंजाम दिया है। हालांकि, मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। मूलरूप से गोंडा जनपद थाना नवाबगंज स्थित गांव बैजलपुर निवासी तरुण कुमार पांडेय की तैनाती वाराणसी में क्राइम ब्रांच की विवेचना शाखा में थी। लेकिन वह लगातार गैरहाजिर रहे। इनका म्योर रोड में 33ए/5ए में मकान हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कई माह से पत्नी पूनम पांडेय और बेटा इशान पांडेय बंगलूरू में रहते हैं। जबकि बेटी आशू पांडेय की एक मार्च 2025 को लखनऊ से शादी किया था। शाम करीब छह बजे गोली चलने की आवाज आई। इनके आवास के ठीक सामने रहने वाली महिला नूरी घर के भीतर गई तो देखा कि इंस्पेक्टर तरुण अपने कमरे में खून से लथपथ पड़े हुए हैं।

शोर मचाने पर पड़ोसी आए और मामले की सूचना पुलिस को दी। प्रत्यक्षदर्शी नूरी ने बताया कि तरुण रविवार सुबह ही अपने घर आए हुए थे। सोमवार को पोस्टमार्टम होगा।

छह माह पहले सीढि़यों से गिर गए थे : चचेरे भाई एके पांडेय ने बताया कि तरुण पिछले करीब छह पहले घर की सीढि़यों से गिर गए थे। जिस कारण उनके रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। 

12 सितंबर 2024 को किए गए थे निलंबित 
जांच में पता चला कि इंस्पेक्टर तरुण कुमार पांडेय वाराणसी क्राइम ब्रांच विवेचना शाखा में थे। वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने 12 सितंबर 2024 को इनको निलंबित कर दिया था। 15 सिंतबर 2024 को पुलिस लाइन में इन्होंने आमद कराई। 20 नवंबर 2024 को विभाग ने निलंबन से बहाल किया। इसके बावजूद इन्होंने जाॅइन नहीं किया और गैरहाजिर रहे।

लाइसेंसी राइफल से घटना को अंजाम दिया गया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। जांच की जा रही है। - अभिषेक भारती, डीसीपी नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed