{"_id":"6766c854fc10a4a3600d9231","slug":"inspector-sexually-exploited-girl-by-luring-her-with-marriage-in-varanasi-2024-12-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Crime News: सोशल मीडिया के जरिये संपर्क, दरोगा ने शादी का झांसा देकर युवती का किया शारीरिक शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Crime News: सोशल मीडिया के जरिये संपर्क, दरोगा ने शादी का झांसा देकर युवती का किया शारीरिक शोषण
Sat, 21 Dec 2024 07:24 PM IST
प्रगति चंद
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई/वाराणसी।
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई/वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 21 Dec 2024 07:24 PM IST
सार
वाराणसी जिले के लंका थाने में तैनात दरोगा के खिलाफ हरदोई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि दरोगा ने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण किया। इसके साथ ही उसने युवती और उसके परिजनों को धमकी भी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के लंका थाने में तैनात दरोगा ने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण किया। आरोप है कि गर्भवती हो जाने पर उसे गर्भपात की दवा खिला दी। युवती सोशल मीडिया के जरिये दरोगा के संपर्क में आई थी। अब एसपी के आदेश पर शहर कोतवाली में शारीरिक शोषण का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
एक मोहल्ले की रहने वाली 28 साल की युवती ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिये उसका संपर्क वाराणसी के लंका थाने में तैनात उप निरीक्षक आशीष कुमार यादव से हुआ था। महिला ने बताया कि आशीष ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। कई बार अलग-अलग होटलों और परिचितों के कमरे में बुलाकर शोषण किया।
विज्ञापन
छह अक्तूबर को आशीष की सगाई दूसरी युवती से हो गई। इसकी जानकारी पीड़िता को हुई तो उसने आरोपी से बात की। आरोपी उससे मिलने हरदोई आया और एक होटल में दोनों के बीच बातचीत हुई। आरोप है कि होटल में भी उसने शारीरिक शोषण किया। साथ ही गर्भवती हो जाने की आशंका में उसे गर्भपात की दवा खिला दी। वाराणसी बुलाकर मंदिर में शादी की बात कही, लेकिन वहां भी एक लॉज में संबंध बनाए।
विज्ञापन
Trending Videos
युवती का कहना है कि उप निरीक्षक उसे और उसके परिजनों को धमकी दे रहा है। उसका मोबाइल छीनकर फोटो और व्हाट्सएप चैट डिलीट कर दी। स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करवाए और शिकायत न करने का वीडियो भी जबरन बनवाया लिया। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।