वाराणसी: दरोगा ने कार से बाइक सवार चाचा-भतीजे को कुचला, दोनों की मौत से खफा ग्रामीणों ने लगाया जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में होली के त्योहार पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में पूर्व प्रधान और उसके भतीजे को दरोगा ने कार से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया।
सोमवार शाम चार बजे मिर्जामुराद इलाके के चित्रसेनपुर गांव के पास नेशनल हाईवे पर मिर्जामुराद थाने में तैनात एसआई ने तेज रफ़्तार कार से पहले ट्रक में टक्कर मारी। फिर बाइक सवार दो लोगों को रौद दिया। जिससे बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
भदोही जिले के सिकंदरा गांव के पूर्व प्रधान सेवालाल (48) अपने भतीजे प्रेमचंद (18) के साथ राजातालाब स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार से मिलकर घर लौट रहे थे।
इसी बीच, अचानक मिर्जामुराद थाने के दरोगा विवेकानंद सिंह ने बाइक सवारों को रौंद डाला। चाचा-भतीजे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोनों की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की।
एसपी ग्रामीण विनय सिंह और एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह के काफी प्रयास के बाद पांच घंटे बाद जाम समाप्त कराया गया। इस दौरान सात किलोमीटर लंबा जाम लग गया।