{"_id":"5fa647a8c0cabb54b357e70e","slug":"inspector-crime-pointed-pistol-on-bhelupur-police-station-in-charge-and-abused-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"EXCLUSIVE: वाराणसी में भेलूपुर थाना प्रभारी पर इंस्पेक्टर क्राइम ने तान दी पिस्टल, दी गाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
EXCLUSIVE: वाराणसी में भेलूपुर थाना प्रभारी पर इंस्पेक्टर क्राइम ने तान दी पिस्टल, दी गाली
Sat, 07 Nov 2020 12:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम
पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी
पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
Gun Point
- फोटो : Demo Photo
वाराणसी के भेलूपुर थाने में शुक्रवार की देर रात जमकर हंगामा हुआ और अनुशासित विभाग माने जाने वाले पुलिस बल की मर्यादा तार-तार हो गई। घटनाक्रम की रिपोर्ट सीओ भेलूपुर द्वारा एसएसपी को भेजी गई है।
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में बाजार में आमजन की सुरक्षा को लेकर एसएसपी अमित पाठक खासी सतर्कता बरत रहे हैं। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को एसएसपी ने बाइक से पूरे शहर का भ्रमण किया था। बताया जाता है कि इंस्पेक्टर भेलूपुर अजय कुमार श्रोतिया ने थाने के इंस्पेक्टर क्राइम राजेश कुमार पांडेय की ड्यूटी चेकिंग के लिए चेतमणि चौराहा पर लगाई थी।
विज्ञापन
ड्यूटी स्थल से गायब रहने पर इंस्पेक्टर भेलूपुर ने इंस्पेक्टर राजेश के खिलाफ रपट दर्ज करा दी थी। इससे नाराज होकर इंस्पेक्टर राजेश शराब के नशे में धुत होकर भेलूपुर थाने पहुंचे और इंस्पेक्टर भेलूपुर से कहासुनी के साथ ही गाली-गलौज शुरू कर दी। इस पर इंस्पेक्टर भेलूपुर ने इंस्पेक्टर राजेश का मेडिकल मुआयना कराने की बात कही।
विज्ञापन
Trending Videos
बताया जाता है कि मेडिकल मुआयना की बात सुन कर इंस्पेक्टर राजेश ने इंस्पेक्टर भेलूपुर पर पिस्टल तान दी। थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से इंस्पेक्टर राजेश को पकड़ कर स्थिति नियंत्रित की। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी भेलूपुर चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि आपस में कहासुनी की जानकारी मिली है। जो भी घटना हुई है, उसके संबंध में रिपोर्ट तैयार कर एसएसपी को भेजी जा रही है।