फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Initiative to mold children into the school environment with readiness

रेडीनेस से बच्चों को स्कूली माहौल में ढालने की पहल

Sat, 28 Aug 2021 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Initiative to mold children into the school environment with readiness
परिषदीय स्कूलों में अब स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम चलेगा। निपुण भारत मिशन व राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत कार्यक्रम के जरिये बच्चों को स्कूली माहौल में ढाला जाएगा। ताकि उन्हें आगे चलकर किसी कक्षा में परेशानी न हो। बेसिक शिक्षा विभाग ने रूपरेखा तैयार कर ली है। योजना के तहत कक्षा एक के शिक्षकों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षित किया जाएगा। तीन माह तक अभियान चलेगा।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम के लिए शासन से निर्देश मिले हैं। खेल आधारित स्कूल की तैयारी के लिए गाइडलाइन विद्या प्रवेश मॉड्यूल में विस्तृत रूप से दिया गया है। इसमें दी गई सामग्री व गतिविधि को प्रशिक्षकों द्वारा संबंधित शिक्षकों को प्रशिक्षण के माध्यम से स्पष्ट किया जाएगा। तीन महीने के कार्यक्रम में कला की पुस्तकें, बुक रीडिंग, आंतरिक प्रतिभा के बारे में अभिभावकों की मौजूदगी में विशेष रूप से चर्चा की जाएगी। पाठ्यक्रम से अतिरिक्त चलने वाले इस कार्यक्रम के खत्म होने पर बच्चों को पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

क्षमता का संवर्धन होगा
जनपद स्तर पर शिक्षकों को प्रशिक्षित कर उनकी क्षमता का संवर्धन किया जाएगा। साथ ही विषयों के बारे में जानकारी भी होगी। नौनिहालों के व्यवहार तथा मेडिटेशन के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। वहीं, बच्चों के शब्द व अक्षर पहचानने की क्षमता, शिक्षकों से परिचय, उनके पढ़ने-लिखने की स्थिति पर भी जोर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है रेडीनेस कार्यक्रम
बेसिक स्कूलों में कक्षा एक से बच्चों की शिक्षा शुरू होती है। वह बिना किसी तैयारी के सीधे विद्यालय में प्रवेश ले लेते हैं। ऐसे में चार से पांच साल के बच्चों को स्कूल पूर्व शिक्षा देकर स्कूली माहौल में ढाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed