फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Initiative of Ministry of Culture varanasi will become big center of State Culture University benefits for trainee artists

संस्कृति मंत्रालय की पहल: राज्य संस्कृति विश्वविद्यालय का बड़ा केंद्र होगा बनारस, प्रशिक्षु कलाकारों के हुनर को मिलेगा नया आयाम

Fri, 23 Jul 2021 01:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 23 Jul 2021 01:18 PM IST
सार

भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय को संस्कृति विश्वविद्यालय का दर्जा देने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। प्रदेश का यह पहला विश्वविद्यालय होगा जहां कला, संगीत और संस्कृति की सभी विधाओं का प्रशिक्षण मिलेगा। विश्वविद्यालय का दूसरा कैंपस बनारस में खोलने की योजना है। 

विज्ञापन
Initiative of Ministry of Culture varanasi will become big center of State Culture University benefits for trainee artists
भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अध्यात्म, कला और संस्कृति की नगरी काशी में अब प्रशिक्षु कलाकारों की नर्सरी तैयार होगी। काशी से प्रशिक्षित कलाकार जल्द ही वैश्विक धरातल पर बनारस की सांस्कृतिक सुगंध बिखेरेंगे। संस्कृति मंत्रालय की पहल पर बनारस को प्रदेश में राज्य संस्कृति विश्वविद्यालय का बड़ा केंद्र बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन


राज्य संस्कृति विश्वविद्यालय में संस्कृति से संबंधित समस्त पाठ्यक्रमों में संगीत, नृत्य, ललित कला, अभिनय, विभिन्न नाट्य कलाओं सहित संग्रहालय विज्ञान, पुरातत्व, अभिलेखीय प्रबंध एवं संरक्षण आदि का पठन पाठन शोध, प्रशिक्षण की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा सांस्कृतिक प्रबंधन के पाठ्यक्रम के जरिए सांस्कृतिक क्षेत्र के प्रबंधन में प्रशिक्षित युवाओं की कमी को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश में भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय को संस्कृति विश्वविद्यालय का दर्जा देने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। प्रदेश का यह पहला विश्वविद्यालय होगा जहां कला, संगीत और संस्कृति की सभी विधाओं का प्रशिक्षण मिलेगा। विश्वविद्यालय का दूसरा कैंपस बनारस में खोलने की योजना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 संस्कृति विश्वविद्यालय में लोककलाओं के संरक्षण के साथ ही शोध की भी सुविधा होगी। डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स की रूपरेखा नई शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए तैयार की जा रही है। संस्कृति को व्यावसायिक पाठ्यक्रम से जोड़कर रोजगारपरक कोर्स व प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।  

इससे बनारस घराने के प्रशिक्षुओं को जहां संगीत के विश्व फलक पर छाने का मौका मिलेगा वहीं उनके हुनर को नया आयाम भी। विश्वविद्यालय में लोककलाओं को पुनर्जीवित करने के लिए बड़े आयोजन भी कराए जाएंगे जिससे कि लोककलाकारों की जीविका का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

धर्मार्थ कार्यमंत्री  डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि  संस्कृति विश्वविद्यालय की रूपरेखा तैयार की जा रही है। भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय को संस्कृति विश्वविद्यालय का दर्जा दिया जाएगा और इसका कैंपस बनारस में भी खोला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed