फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Information will be given about running and maintenance of CNG boat

सीएनजी नाव चलाने और रखरखाव की दी जाएगी जानकारी

Sat, 12 Feb 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Information will be given about running and maintenance of CNG boat
गंगा में सीएनजी नाव संचालन को लेकर कवायद तेज की जा रही है। नाविकों की समस्या के निराकरण के लिए इस्पात मंत्रालय के अधीन काम करने वाली मेकॉन के निर्देश पर होंडा के तकनीकी विशेषज्ञ प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन

तकनीकी दल में तीन जापानी विशेषज्ञों के अलावा दिल्ली और स्थानीय दल के सदस्य शामिल रहेंगे। जापानी विशेषज्ञों का दल 13 फरवरी को वाराणसी पहुंच जाएगा। मेकॉन के अधिकारियों के मुताबिक 14 फरवरी को शिवाला घाट पर, 15 को खिड़किया घाट और 16 फरवरी को अस्सी घाट पर नाविकों को प्रशिक्षण देने के साथ सीएनजी किट की समस्याओं का निदान किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएनजी भराने के दौरान होगी इंजन की टेस्टिंग
गेल इंडिया के सीएनजी स्टेशन पर ईंधन भराने आने वाले नाव के इंजन की टेस्टिंग की जाएगी। नावों में ईंधन भरने में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए सीएनजी स्टेशन पर बूस्टर कंप्रेशर लगाया गया है। बूस्टर कंप्रेशर ईंधन फिलिंग के दौरान 200 बार प्रेशर बनाए रखने में सहायता प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्य से नाविकों को नाव संचालन में सुविधा होगी। इस प्रकार का प्रशिक्षण प्रत्येक दो महीने पर दिया जाएगा।
- अजय दमथिया, वरिष्ठ प्रबंधक, मेकॉन, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed