फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Information regarding trains will be available at Banaras Railway Station parking area in varanasi

Indian Railway: बनारस रेलवे स्टेशन के पार्किंग में ट्रेनों की मिलेगी जानकारी, लग रहा नया डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड

Tue, 14 Apr 2026 03:28 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 14 Apr 2026 03:28 PM IST
सार

Varanasi News: बनारस रेलवे स्टेशन के पार्किंग में ट्रेनों की जानकारी मिलेगी। इसके लिए रेलवे की ओर से नया डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाया गया है। इस व्यवस्था से स्टेशन परिसर में भीड़ नियंत्रण होगा। 

विज्ञापन
Information regarding trains will be available at Banaras Railway Station parking area in varanasi
बनारस रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को ट्रेनों के आने, जाने की सही जानकारी स्टेशन परिसर के पार्किंग में ही मिल जाएगी। रेलवे की ओर से नया डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाया गया है। 

विज्ञापन


इस पर ट्रेनों के आने और जाने का समय होने से लोगों को प्लेटफॉर्म पर जाने से पहले ही हर जानकारी मिल सकेगी। बनारस स्टेशन के प्लेटफॉर्म 8 के बाहर से अंदर जाने पर एक डिस्प्ले बोर्ड पहले से लगा था, लेकिन लोगों को ट्रेनों के आवागमन की जानकारी तब मिलती थी जब वह पार्किंग से अंदर आते थे। 
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार का कहना है कि स्टेशन परिसर में भीड़ नियंत्रण और यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी दिलाए जाने के उद्देश्य से बनारस स्टेशन के दूसरे पार्किंग स्थल पर 6 लाइन का डिजिटल ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड लगाया गया है। इस पर ट्रेनों की स्थिति, प्लेटफॉर्म नंबर और समय की जानकारी तुरंत ही मिल जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed