फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Information given about safe digital banking in varanasi Avoid sharing bank related details

Varanasi News: 'बैंक संबंधी विवरण साझा करने से बचें' सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग के बारे में दी गई जानकारी

Fri, 14 Jun 2024 05:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 14 Jun 2024 05:56 PM IST
सार

Varanasi News: संगोष्ठी के दौरान साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक विजय नारायण मिश्रा ने ऑनलाइन हो रहे अपराधों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी। कहा कि जब भी अपरिचित नंबर से कॉल आए तो उसे रिकॉर्ड करें। उसके साथ बैंकिंग और आधार नंबर न साझा करें।

विज्ञापन
Information given about safe digital banking in varanasi Avoid sharing bank related details
संगोष्ठी में शामिल लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर जालसाजों का तरीका बदल रहा है। इससे सतर्क और सजग रहने की जरूरत है। संयम और समझदारी से काम लेना चाहिए। अपरिचित किसी से भी आनलाइन लेनदेन और बैंक संबंधी विवरण साझा करने से बचें। यह बातें साइबर क्राइम थाना के प्रभारी निरीक्षक विजय नारायण मिश्रा ने बीएसएनएल और यूनियन बैंक अधिकारियों से कहीं।

विज्ञापन


शुक्रवार को सिगरा स्थित बीएसएनएल कार्यालय में आयोजित बैंकिंग प्राडक्ट व साइबर सुरक्षा संगोष्ठी में उन्होंने कहा कि यदि किसी तरह की जालसाजी हुई तो उसकी सूचना तुरंत 1930 नंबर या फिर नजदीकी पुलिस थाने में जरूर संपर्क करें। हर थानों में साइबर हेल्प डेस्क भी बनाया गया है। इसके साथ ही सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग के संबंध में अहम जानकारी दी। 
विज्ञापन


इस दौरान यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से बैंक के सभी उत्पादों की जानकारी दी गई। संगोष्ठी में बीएसएनएल महाप्रबंधक बिजनेस एरिया अनिल कुमार गुप्ता, डीजीएम डीके उपाध्याय, एजीएम अमित प्रकाश वर्मा, संजय यादव, अनीष कुमार सिंह, यूनियन बैंक के उप क्षेत्र प्रमुख पीएन राय, विजय दुबे आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed